Google Analytics —— Meta Pixel

मिनीमाता का पूरा जीवन मानवता और जन कल्याण के लिए समर्पित: डिप्टी CM अरुण साव

Arun Sao on Minimata: डिप्टी CM अरुण साव बालोद जिले के भंडेरा गांव में आयोजित मिनीमाता के मूर्ति अनावरण और सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सतनामी समाज और छत्तीसगढ़ के गौरव पूर्व सांसद मिनीमाता का जीवन जन सेवा और संघर्षों में व्यतीत हुआ है। उन्होंने गरीबों, दीन-हीनों और जरूरतमंदों की सेवा में आजीवन अपने आप को समर्पित किया था। उनका पूरा जीवन मानवता और जन कल्याण के लिए समर्पित रहा है। कार्यक्रम में सांसद भोजराज नाग, विधायक कुंवर सिंह निषाद और डोमन लाल कोर्सेवाड़ा भी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें:- दिव्यांगों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि उस दौर में जब महिलाओं को अपने घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं थी, मिनीमाता को छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद बनने का गौरव हासिल हुआ था। उन्होंने कहा कि गरीबों और वंचित वर्गों के साथ-साथ पीड़ित मानवता की सेवा में मिनीमाता का योगदान अनुपम और अद्वितीय है। हम सभी को गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा की सीख मिनीमाता से लेना चाहिए। सांसद भोजराज नाग ने वंचित वर्गों के कल्याण और समाज के नवनिर्माण में मिनीमाता के योगदानों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मिनीमता ने जीवन पर्यंत समाज में फैली कुरीतियों और विसंगतियों को दूर करने में बहुमूल्य भूमिका निभाई। (Arun Sao on Minimata)

विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने मिनीमाता के योगदानों को रेखांकित करते हुए उन्हें समाज के शोषित, पीड़ित और वंचित वर्गों का सच्चा हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि आप सबकी कृपा और आशीर्वाद से ग्राम भंडेरा के मेरे जैसे एक साधारण व्यक्ति को विधायक बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले समाज के प्रतिभाशाली लोगों का सम्मान किया गया। पूर्व मंत्री रमशीला साहू, पूर्व विधायक सर्वबिरेन्द्र साहू, राजेन्द्र राय, दयाराम साहू और नगर पंचायत गुंडरदेही के अध्यक्ष प्रमोद जैन समेत कई जनप्रतिनिधि और सतनामी समाज के पदाधिकारी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे। (Arun Sao on Minimata)

Back to top button
error: Content is protected !!