Google Analytics —— Meta Pixel

अरुणाचल प्रदेश में फिर BJP सरकार, पार्टी ने 46 सीटों पर दर्ज की जीत

Arunachal Assembly Result: अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं, जिसके मुताबिक सत्ताधारी BJP ने फिर जीत दर्ज की है। पार्टी को 60 में से 46 सीट पर जीत मिली हैं। बता दें कि BJP ने पहले ही 10 सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज की थी। अरुणाचल में भाजपा का नेशनल पीपुल्स पार्टी यानी NPP के साथ गठबंधन है। इस चुनाव में NPP को 5 सीटों पर जीत मिली है। इस हिसाब से अरुणाचल में NDA के पास 51 सीटें हैं। अरुणाचल में भारतीय जनता पार्टी ने सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ा था। जबकि कांग्रेस ने सिर्फ 19 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे, जिसमें से मात्र एक उम्मीदवार को जीत मिली है।

यह भी पढ़ें:- सिक्किम में SKM की एकतरफा जीत, 32 में से 31 सीट जीती पार्टी, PM मोदी ने दी बधाई

जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं और जनता को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- धन्यवाद अरुणाचल प्रदेश। इस अद्भुत राज्य की जनता ने विकास की राजनीति को स्पष्ट जनादेश दिया है। भाजपा पर एक बार फिर अपना विश्वास जताने के लिए मेरा आभार। हमारी पार्टी राज्य के विकास के लिए और भी ज्यादा मजबूती से काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव अभियान के माध्यम से असाधारण भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करना चाहता हूं। यह सराहनीय है कि वे किस तरह पूरे राज्य में गए और लोगों से जुड़े। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम पर मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट में लंबे समय तक कांग्रेस का शासन था। (Arunachal Assembly Result)

19 अप्रैल को हुआ था मतदान

CM पेमा ने कहा कि कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश और नॉर्थ ईस्ट को भ्रष्ट यूनिट बना कर रखा हुआ था उस समय यहां कोई भी काम करवाना हो तो यहां होता नहीं था, बीजेपी आने के बाद विकास शुरू हुआ। अभी जो वोटिंग के परिणाम आ रहे हैं सभी जगह बीजेपी के प्रति प्रेम है। विकास को देखते हुए सभी बीजेपी के साथ हैं और कांग्रेस को जड़ से हटा दिया गया है इस साफ स्पष्ट है कि अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस के लिए जगह नहीं है। बता दें कि PM नरेंद्र मोदी ने 9 मार्च को अरुणाचल के ईटानगर में रोड शो किया था। हालांकि राहुल और प्रियंका गांधी ने कोई सभा नहीं की। 2019 में अरुणाचल में भाजपा ने 41 सीटों पर जीत दर्जकर सरकार बनाई थी। अरुणाचल में 19 अप्रैल को एक चरण में वोटिंग हुई थी, जिसके नतीजे 2 जून को जारी हुए। (Arunachal Assembly Result)

Back to top button
error: Content is protected !!