कांग्रेस प्रत्याशियों और प्रदेश अध्यक्षों के साथ खड़गे का मंथन, इंडिया गठबंधन के नेता पहुंचे चुनाव आयोग

Kharge Took Meeting: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पार्टी के लोकसभा उम्मीदवारों, कांग्रेस विधायक दल के नेताओं और प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक की, जिसमें 4 जून को होने वाली मतगणना को लेकर की गई तैयारियों और रणनीति पर चर्चा हुई। बता दें कि कांग्रेस ने एग्जिट पोल के अनुमानों को खारिज कर दिया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एग्जिट पोल को PM मोदी का फैंटेसी पोल बताया है। उन्होंने कहा कि ये एग्जिट पोल नहीं… मोदी मीडिया पोल है। ये मोदी का फैंटेसी पोल है। राहुल ने कहा कि हम 295 सीटें जीत रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- अरुणाचल प्रदेश में फिर BJP सरकार, पार्टी ने 46 सीटों पर दर्ज की जीत
इधर, INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग की पूरी बेंच से मुलाकात की और मतगणना के नियमों पर चर्चा की। साथ ही कहा कि यह सुनिश्चित करें कि 4 जून को सभी नियमों का पालन होगा। चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि हमने काउंटिंग प्रक्रिया के दौरान कड़ी निगरानी की मांग की है, जिस पर आयोग ने संतोषजनक जवाब दिया है। हमने किसी नियम पर सवाल नहीं उठाया। बल्कि यह सुनिश्चित किया कि इन नियमों का कड़ाई से पालन हो। चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद INDIA ब्लॉक के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। (Kharge Took Meeting)
बैलेट की गिनती पहले करना अनिवार्य: सिंघवी
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि इस चुनाव में हम तीसरी बार चुनाव के पास पहुंचे हैं। पहला मुद्दा- पोस्टल बैलेट जो कि एक जानी-मानी प्रक्रिया है। पोस्टल बैलेट परिणाम में निर्णायक साबित होते हैं, इसलिए चुनाव आयोग का एक प्रावधान है, जिसके अंतर्गत कहा है कि पोस्टल बैलेट की गिनती पहले ली जाएगी। हमारी शिकायत थी कि चुनाव आयोग ने 2019 की गाइडलाइन से इसे हटा दिया है। इसका परिणाम यह है कि EVM की पूरी गणना हो जाए उसके बाद अंत तक भी पोस्टल बैलेट की गिनती की घोषणा करना अनिवार्य नहीं रहा है। यह आवश्यक है कि पोस्टल बैलेट जो निर्णायक साबित होता है उसकी गिनती पहले करना अनिवार्य है। (Kharge Took Meeting)
4 जून के लिए बनाई थी रणनीति
इसे लेकर 1 जून को INDIA गठबंधन के नेताओं ने बैठक की थी। साथ ही 4 जून के लिए रणनीति बनाई थी। बैठक के बाद खड़गे ने कहा था कि एजेंट्स वोटों की गिनती की प्रक्रिया पर करीब से नजर रखेंगे। साथ ही हर पोलिंग स्टेशन में रिकॉर्ड किए गए वोटों के आंकड़े शेयर करेंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बीच 26 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने VVPAT वेरिफिकेशन की मांग को लेकर सभी याचिका खारिज कर दी थी। वहीं बैलेट पेपर की मांग को लेकर दर्ज याचिका भी खारिज कर दी थी। इस फैसले से EVM के जरिए डाले गए वोट की VVPAT की पर्चियों से शत-प्रतिशत मिलान की मांग को झटका लगा था। (Kharge Took Meeting)



