Google Analytics —— Meta Pixel

महासमुंद में गरजे असम के सीएम हिमंता, नामांकन रैली के बाद जनसभा में कांग्रेस पर साधा निशाना

बसना विधानसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, जमा किए फार्म

रायपुर : महासमुंद के हाई स्कूल ग्राउंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विशाल जनसभा और नामांकन रैली का आयोजन किया। जिसमें असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।सांसद चुन्नी लाल साहू, पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रुपकुमारी चौधरी, सांसद प्रतिनिधि सतपाल सिंह छाबड़ा,बसना विधानसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल, महासमुंद विधानसभा प्रत्याशी योगेश्वर राजू सिन्हा, सरायपाली विधानसभा प्रत्याशी सरला कोसरिया, खल्लारी विधानसभा प्रत्याशी अल्का चंद्राकर, भाजपा पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने फुल माला से भव्य स्वागत किया।

यह भी पढ़ें:- 2 राज्यों के 3 अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे, 15 लोगों की हुई मौत

हिमंता बिस्वा सरमा ने रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा और उन पर सनातन धर्म को कमजोर करने के लिए प्रदेश में मतांतरण का बड़ा बाजार खोलने का आरोप लगाया।

इस दौरान भाजपा (BJP ) ने ता ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज तक कांग्रेस नेता कभी भी अयोध्या नहीं गये। किसके डर से नहीं जाते ? हिमंत बिस्वा सरमा ने जनता से छत्तीसगढ़ में भाजपा को चुनने का अनुरोध किया।भूपेश बघेल को घेरते हुए भाजपा नेता ने कहा कि हमें यह सोचना होगा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ को किस स्थिति में पहुंचा दिया। कांग्रेस ने पिछले पांच सालों में क्या दिया? क्या मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पांच सालों में कोई विश्विविद्यालय खोला है क्या? जबकि हमारी सरकार ने असम के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज बनाए गए।

उन्होंन कहा कि भूपेश बघेल हर बार नाटक करते हैं और उन्होंने सनातन धर्म को कमजोर करने के लिए मतांतरण का एक बड़ा बाजार खोल दिया। भाजपा नेता ने कहा कि भारत को 75 साल पहले आजादी मिली, लेकिन वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही हैं जिन्होंने आखिरकार राम मंदिर का निर्माण कराया। आखिर कांग्रेस इतने सालों में मंदिर बनाने में क्यों विफल रही?

सभा के बाद नामांकन रैली निकाली गई।जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। दुसरे चरण के वोटिंग को लेकर बसना विधानसभा के लोगों के साथ भाजपा प्रत्याशी कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद उनके समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद,नरेन्द्र मोदी ज़िंदाबाद, सम्पत भैय्या जिंदाबाद के नारे लगाते हुए बड़ी फुलमाला से भव्य स्वागत किया। डॉ.सम्पत अग्रवाल ने दावा करते हुए कहा कि यह नामांकन जीत का आगाज है।

भारतीय जनता पार्टी रेवड़ी और रबड़ी बांटने में विश्वास नहीं करती।भाजपा का उद्देश्य जन-जन के कल्याण और क्षेत्र का विकास करने का होता है। गरीबों का जीवन स्तर ऊंचा उठे और वो समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़े, उनका भविष्य सुरक्षित हो ऐसी सोच भाजपा की है। भाजपा के 15 साल की रमन सरकार में ही प्रदेश का सर्वांगीण विकास हुआ था। आज की कांग्रेस सरकार ने तो प्रदेश को बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। बीते पांच सालों में प्रदेश की हालत देखकर प्रदेश की जनता ने अब विकास विरोधी, भ्रष्ट और घोटाले बाज कांग्रेस सरकार को बदलने का मन बना लिया है। जनता से मिल रहे प्रतिसाद से ना सिर्फ बसना में अपितु पूरे प्रदेश में परिवर्तन की नजारा नजर आ रहा है। इस दिशाहीन सरकार से जनता त्रस्त है, जिसके परिणाम 3 दिसंबर को देश दुनिया के समक्ष होंगे प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार बनने जा रही है।

हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा में पूर्व मंत्री पुनम चंद्राकर, इंद्रजीत सिंह गोल्डी, पूर्व विधायक प्रीतम सिंग दीवान, पूर्व विधायक परेश बागबाहरा, पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल, जिला प्रभारी जगन्नाथ पाणीग्राही, संध्या परगनिहा, पूर्व विधायक विमल चोपड़ा, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, विधानसभा संयोजक डॉ.एनके अग्रवाल, बसना विधानसभा प्रभारी अमरजीत सिंह छाबड़ा, विधानसभा प्रभारी संजय शर्मा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, संदीप दीवान, अजजा जिलाध्यक्ष अखिलेश भोई, एससी मोर्चा जिला महामंत्री उत्तरा प्रहरे,पिथौरा मण्डल अध्यक्ष नरेश सिंघल, सांकरा मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, मण्डल गढफुलझर अध्यक्ष माधव साव, मण्डल बसना अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,मण्डल पिरदा अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल,नपं तुमगांव अध्यक्ष राकेश चंद्राकर, नपं बागबाहरा अध्यक्ष सिमित चंद्राकर, नगर पंचायत बसना अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, अमित अग्रवाल,पार्षद किशन अग्रवाल, पार्षद शीत गुप्ता, मुख्यालय प्रभारी जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, देवेन्द्र शर्मा,जनपद सदस्य ताराचंद साहू,स्वप्निल तिवारी विक्की सलुजा, त्रिलोचन भोई,जपं सरायपाली अध्यक्ष कुमारी भास्कर, मोती साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें। BJP

Back to top button
error: Content is protected !!