Google Analytics —— Meta Pixel

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का कांग्रेस पर वार, कहा- मियां-मुसलमानों को सत्ता देगी कांग्रेस पार्टी

Assam CM on Congress: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हरियाणा में तीन जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने पलवल, अम्बाला और गनौर में जनता को संबोधित किया। साथ ही कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। CM हिमंत ने कहा कि हरियाणा में खर्ची-पर्ची की प्रथा को वापिस नहीं लाना है, भाजपा को जिताना है। हरियाणा की जनता बाप-बेटा के झूठे वादों से भली-भांति परिचित है। हरियाणा की जनता बस भाजपा पर भरोसा करती है।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘स्वच्छता परमो धर्मः’ थीम सॉन्ग का वीडियो किया लॉन्च

उन्होंने कहा कि नवरात्रि के इस पावन पर्व पर बाप-बेटे की पार्टी की हार होगी। याद है कैसे मां-बेटे ने खटाखट योजना के नाम पर लोगों से वादाखिलाफी की? अब हरियाणा के लोगों ने मन बना लिया है कि बाप-बेटे की सरकार को नहीं आने देंगे। असम में कांग्रेस के लोग अब डर के मारे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे नहीं लगाते, जो लोग ऐसे नारे लगाएंगे, उन्हें धक्का मारकर बाहर निकाला जाएगा। जैसे इजराइल में उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है, यहां भी वैसा ही होगा। (Assam CM on Congress)

अग्निवीर योजना से कोई परेशानी नहीं: असम CM

असम CM ने कहा कि हरियाणा की मेरी बहनों और माताओं, आप याद रखिए कैसे कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के साथ धोका किया। आज सिर्फ भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं को सम्मान दिया जा रहा है। राहुल गांधी को अग्निवीर योजना से कोई परेशानी नहीं है। उनका उद्देश्य है कि भारत की सेना का मनोबल कमजोर हो और देश के दुश्मनों का फायदा हो। हमें देश को ड्रग्स मुक्त करना है। असम में पिछले 3 सालों में ड्रग्स की तस्करी करने वाले 200 लोगों की गिरफ्तारी हुई हैं या वे एनकाउंटर में मारे गए हैं। विदेश से आए ड्रग्स के सामान की मंजिल ज्यादातर हरियाणा-पंजाब होती है। (Assam CM on Congress)

कांग्रेस आरक्षण हटाएगी: CM हिमंत

CM हिमंत ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस आरक्षण हटाएगी। वह संविधान विरोधी हैं। जनता की उमंग और उत्साह को देख कर हम दावे के साथ कह सकते हैं कि इस बार कमल तीसरी बार खिलेगा। उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनी तो पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगेंगे। यह हथीन और नूंह में कांग्रेस प्रत्याशियों की रैली में लगे नारों से साबित हो गया। कांग्रेस मियां और मुसलमानों को सत्ता देना चाहती है। कांग्रेस हिंदुओं को बांटकर उन्हें कमजोर कर रही है। केंद्र में मां-बेटे की सरकार नहीं बन पाई, वैसे ही हरियाणा में बाप-बेटे की सरकार नहीं बनेगी। कांग्रेस ने देश के हर कोने में छोटे-छोटे बाबर पाले हुए हैं। कांग्रेस धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। BJP की सरकार ने सभी वर्गों के लिए काम किया है। (Assam CM on Congress)

Back to top button
error: Content is protected !!