एम्स रायपुर में पहले पैसे दो, फिर इलाज कराओ, पार्किंग ठेके ने बढ़ाई मरीजों की मुश्किलें

Parking Fee Controversy at AIIMS Raipur : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स रायपुर) में 11 साल बाद शुरू की गई पार्किंग शुल्क वसूली व्यवस्था विवादों में घिर गई है। संस्थान में रोजाना लगभग 4,000 मरीज आते हैं, और अब वाहन लेकर प्रवेश करते ही 10 से 50 रुपये तक शुल्क देना अनिवार्य कर दिया गया है। इस कदम से मरीजों और उनके परिजनों में आक्रोश फैल गया है।
यह भी पढ़े :- सीपत पुलिस पर वसूली के आरोप, NTPC कर्मी ने की आत्महत्या की कोशिश, दो पुलिसकर्मी निलंबित
ठेकेदार की पृष्ठभूमि पर सवाल
पार्किंग ठेका कोरबा जिले के कुख्यात अपराधी चीना पांडे और उसके गिरोह के हाथों में बताया जा रहा है। पांडे के खिलाफ हत्या, डकैती, वसूली और अपहरण जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं और उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई भी हो चुकी है।
मरीज और परिजनों की नाराज़गी
पार्किंग शुल्क लागू होने से मरीज और परिजन परेशान हैं।
एक मरीज ने कहा —
“हम गरीब हैं और बीमारी झेल रहे हैं, ऊपर से यह जबरन वसूली। पहले कभी ऐसा नहीं होता था।”
ऑटो चालकों ने भी प्रवेश शुल्क बढ़ने के कारण भाड़ा 30-50% तक बढ़ा दिया है।
पहले 50 रुपये में आने-जाने वाले ऑटो अब 80-100 रुपये ले रहे हैं, जिससे झगड़े और नाराज़गी बढ़ रही है।
एम्स प्रशासन का बयान
एम्स के जनसंपर्क अधिकारी मृत्युंजय राठौर ने कहा – “वाहनों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने और परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए ठेका दिया गया है। हालांकि उन्होंने ठेकेदार की संदिग्ध और आपराधिक पृष्ठभूमि पर कोई टिप्पणी नहीं की। (Parking Fee Controversy at AIIMS Raipur)
सवाल खड़े
मरीजों की परेशानियों और ठेकेदार की संदिग्ध भूमिका ने एम्स प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि पार्किंग शुल्क और ठेकेदार की वैधता पर उचित समाधान नहीं निकाला गया, तो विवाद और बढ़ सकता है। (Parking Fee Controversy at AIIMS Raipur)



