छत्तीसगढ़ : सुकमा में ACB-EOW की दबिश: CPI नेता के करीबियों पर गिरी गाज़

ACB-EOW Red : तेंदूपत्ता बोनस वितरण घोटाले में आज सुबह एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुकमा जिले के कई इलाकों में एक साथ छापेमारी की। यह छापेमारी कोन्टा, एर्राबोर और पलाचलमा क्षेत्र में स्थित तेंदूपत्ता प्रबंधकों और कुछ राजनेताओं के ठिकानों पर की गई।
यह भी पढ़े :- सुकमा में भ्रष्टाचार पर प्रहार: ACB-EOW ने CPI नेता के करीबियों ठिकानों पर सुबह-सुबह पहुंची अफसरों की टीम
सूत्रों के मुताबिक, चार अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापे डाले गए हैं। यह मामला तेंदूपत्ता बोनस के वितरण में हुई कथित अनियमितताओं से जुड़ा है, बताया जा रहा है कि CPI नेता के रिश्तेदार और अन्य 5 तेंदूपत्ता प्रबंधकों के घर आज गुरुवार तड़के टीम पहुंची है।
छापेमारी के दौरान CPI (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी) के कुछ बड़े नेताओं के घरों पर भी अधिकारियों ने दबिश दी और पूछताछ की। जांच एजेंसियों को संदेह है कि तेंदूपत्ता बोनस की राशि के वितरण में बड़े पैमाने पर घपला किया गया है।
बता दें कि इससे पहले भी इसी मामले में सुकमा के वन मंडल अधिकारी को जांच के दायरे में लाया गया था। माना जा रहा है कि यह घोटाला लाखों रुपये का हो सकता है, और इसमें सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। (ACB-EOW Red)
फिलहाल ACB और EOW की टीमें जांच में जुटी हैं। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है और इस मामले में जल्द ही और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। (ACB-EOW Red)



