Google Analytics —— Meta Pixel

दिल्ली-रायपुर फ्लाइट में तकनीकी खराबी: छत्तीसगढ़ के सांसद और विधायक समेत यात्री चार घंटे तक फंसे

नई दिल्ली से 9 अप्रैल को रायपुर आ रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के कारण यात्रियों को करीब चार घंटे तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस विमान में छत्तीसगढ़ के एक सांसद और दो विधायक सवार थे, जिनमें जांजगीर चांपा लोकसभा के सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू और कोंडागांव की विधायक लता उसेंडी है।

यह भी पढ़े :- अमेरिका ने चीन पर फिर फोड़ा टैरिफ बम, लगाया 125% टैक्स, भारत समेत 75 से ज्यादा देशों को दी राहत

घटना उस समय हुई जब फ्लाइट निर्धारित समय पर रायपुर के लिए उड़ान भरने वाली थी। यात्रियों ने टर्मिनल-1 से बोर्डिंग पूरी कर ली थी और विमान रनवे की ओर बढ़ने के लिए तैयार था, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते विमान को एप्रन पर ही रोक दिया गया। करीब डेढ़ घंटे तक विमान में बैठाए रखने के बाद यात्रियों को दोबारा टर्मिनल में वापस लाया गया, जहां उन्हें दो और घंटे इंतजार करना पड़ा।

प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

विमान में सवार जनप्रतिनिधियों और अन्य यात्रियों ने एयरलाइन प्रबंधन पर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें वस्तुस्थिति की सही जानकारी नहीं दी गई और भ्रमित करते हुए दो घंटे विमान में तथा दो घंटे टर्मिनल पर बिठाया गया। सभी यात्रियों को जलपान की सुविधा दी गई, लेकिन वैकल्पिक उड़ान में स्थान देने की प्रक्रिया को लेकर भी असंतोष देखा गया।

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया

फ्लाइट में देरी की खबर जैसे ही सामने आई, सोशल मीडिया पर यात्रियों की नाराजगी तेजी से वायरल हो गई। यात्रियों ने एयरलाइन की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए। इंडिगो एयरलाइंस ने बयान जारी कर इस देरी को नियमित तकनीकी जांच का हिस्सा बताया और कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर भारत में घरेलू विमान सेवाओं की विश्वसनीयता को लेकर बहस छेड़ दी है।

Back to top button
error: Content is protected !!