दामाखेड़ा के कबीर आश्रम पर हमला, 16 आरोपी गिरफ्तार, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Attack on Kabir Ashram: बलौदाबाजार के दामाखेड़ा स्थित कबीर पंथ के गुरु प्रकाश मुनि साहेब के आश्रम में हमला करने का मामला सामने आया है। 1 नवंबर को आश्रम में पटाखा, बम और पत्थर से हमला किया गया है। जानकारी के मुताबिक बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडा और बम-पटाखों के साथ आश्रम में घुस गए। इस दौरान उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की और प्रकाश मुनि के बेटे उदित मुनि को जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि उदित मुनि से गाली-गलौज की गई है। इस बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा आधी रात को दामाखेड़ा आश्रम पहुंचे, जिन्होंने स्थिति का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें:- अपराध की राजधानी बनी रायपुर, 5 दिन में 8 लोगों की हत्या से मचा हड़कंप
देर रात तक आश्रम के अंदर बम और पत्थरबाजी से तनाव की स्थिति थी, जिसे फिलहाल पुलिस ने कंट्रोल कर लिया है। मामले में अब तक 16 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। सिमगा पुलिस ने बताया कि 1 नवंबर की रात पटाखे जलाने को लेकर बहसबाजी हुई। इसके बाद किसी ने आश्रम के अंदर पटाखा फेंक दिया, जिससे विवाद की स्थिति बन गई। धीरे-धीरे कुछ ग्रामीण लाठी, डंडा और बम पटाखों के साथ आश्रम में घुस गए। इसके बाद जमकर हंगामा किया। फिलहाल आश्रम में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात की गई है। SDOP एश्वर्य चंद्राकर ने कहा कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। अभी स्थिति नियंत्रण में है। (Attack on Kabir Ashram)

बता दें कि बलौदाबाजार जिले में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे स्थानीय विवाद और व्यक्तिगत दुश्मनी हो सकती है। इस घटना को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गई है। पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि दामाखेड़ा में प्रकाश मुनि नाम साहेब के बेटे उदितमुनि पर हमला निंदनीय है। चिंता की बात है कि प्रदेश में हमारे धार्मिक आध्यात्मिक गुरुजन भी अब सुरक्षित नहीं है। इससे प्रदेश में कानून व्यवस्था की दयनीय स्थिति का एक और सबूत मिला है। गृहमंत्री को बदले बिना कुछ बदलता नहीं दिखता। पता नहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कब सुध लेंगे। (Attack on Kabir Ashram)

वहीं PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि धर्मनगरी दामाखेड़ा में कबीर आश्रम पर हुए हमले से आहत हूं। उन्होंने दामाखेड़ा पहुंचकर पंथ श्री 108 हूजुर प्रकाशमुनि नाम साहेब से भेंट की और कल रात कबीर आश्रम पर हुए हमले पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इतने बड़े आस्था के केंद्र कबीर आश्रम दामाखेड़ा पर 50-60 हथियारबंद लोगों के हमला और वंशाचार्य उदितमुनि नाम साहेब पर हत्या की नीयत से किया गया हमला दुखद है। प्रशासन हमारे संतों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा करने में भी नाकाम है। पूरा प्रदेश हिंसा की आग में जल रहा है, जो की चिंतनीय है। पहले बलौदाबाजार जला, फिर कवर्धा, फिर सूरजपुर, फिर बलारामपुर, जशपुर जल रहा है और अब दामाखेड़ा। (Attack on Kabir Ashram)
बैज ने सरकार पर साधा निशाना
बैज ने कहा कि भाजपा सरकार में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह खत्म हो चुकी है। सरकार के ऊपर जनता का भरोसा खत्म हो चुका है। भाजपा सरकार में वर्ग संघर्ष की स्थिति पैदा हो गई है। इसके लिए मुख्यमंत्री और गृहमंत्री जिम्मेदार है, जो प्रदेश को नहीं संभाल पा रहे हैं और अराजकता का माहौल बन गया है। अपराधियों के हौसलों की बुलंदी का राज भाजपा सरकार की अकर्मण्यता है। साहू समाज, सतनामी समाज, आदिवासी समाज, ब्राह्मण समाज के बाद अब कबीरपंथी समाज निशाने पर है। बता दें कि कुछ महीने पहले ही बलौदाबाजार में बड़ा बवाल हुआ था। जैतखाम को क्षतिग्रस्त करने को लेकर हुए विवाद के बाद 10 जून को बलौदाबाजार कलेक्टर-SP कार्यालय में आग लगा दी गई थी। (Attack on Kabir Ashram)



