Google Analytics —— Meta Pixel

Raigarh Violence : वर्दी पर हमला, रायगढ़ में महिला आरक्षक से दरिंदगी, दो आरोपी सलाखों के पीछे

Raigarh Violence : रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र में हुई हिंसक झड़प के दौरान महिला आरक्षक से दरिंदगी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को जेल दाखिल कराने के दौरान इस घटना (Raigarh Violence) से आक्रोशित महिला आरक्षकों ने जिला जेल के बाहर पुलिस वाहन को रोक दिया और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई व जुलूस निकालने की मांग की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद स्थिति शांत हुई और आरोपियों को जेल भेजा गया।

यह भी पढ़े :- Cold Wave Alert: छत्तीसगढ़ में ठंड और तेज, बूंदाबांदी व कोहरे की संभावना

कोल ब्लॉक विरोध के दौरान भड़की थी हिंसा

गौरतलब है कि रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में जेपीएल को आवंटित कोल ब्लॉक के विरोध में 14 गांवों के ग्रामीण लंबे समय से आंदोलन (Raigarh Violence) कर रहे हैं। 8 दिसंबर 2025 को धौराभाठा में हुई जनसुनवाई के बाद ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया। इसी क्रम में 27 दिसंबर को हजारों ग्रामीणों ने चक्काजाम किया, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया।

महिला आरक्षक के साथ बर्बरता

हिंसक झड़प के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हमला किया। इस दौरान जहां एक महिला टीआई के साथ मारपीट की गई, वहीं कुछ लोगों ने एक महिला आरक्षक को दौड़ाकर पीटा, खेत में घसीटते हुए उसके साथ दरिंदगी की, वर्दी फाड़कर उसे अर्धनग्न कर दिया। घटना के दौरान कुछ लोग महिला आरक्षक को बचाने के बजाय वीडियो बनाते रहे, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मंगल राठिया उर्फ करम राठिया और चीनेश खम्हारी, दोनों निवासी आमागांव, को गिरफ्तार किया। आरोपियों को जब जेल ले जाया जा रहा था, तब घटना से आक्रोशित महिला आरक्षकों ने पुलिस वाहन को रोककर कड़ी सजा और जुलूस निकालने की मांग की।

ग्रामीणों का प्रेस नोट, पुलिस को चेतावनी

पुलिस ने इस मामले में अब तक 14 से अधिक एफआईआर दर्ज की हैं। वहीं आंदोलन में शामिल ग्रामीणों ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि महिला पुलिसकर्मी से हुई दरिंदगी की घटना से 14 गांवों के आंदोलनकारियों का कोई संबंध नहीं है। ग्रामीणों ने आरोपियों की पहचान उजागर कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि निर्दोष लोगों पर कार्रवाई हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

कांग्रेस ने भी दी चेतावनी

इस मामले को लेकर कांग्रेस ने भी बयान जारी कर कहा है कि यदि पुलिस निर्दोष ग्रामीणों पर कार्रवाई करती है, तो पार्टी ग्रामीणों के साथ खड़ी रहेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!