कांग्रेस की दुकान में भ्रष्टाचार बिकता है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi in Banswara: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया। साथ ही कहा कि चारों तरफ मैं राजस्थान में जहां-जहां गया हूं, हिंदुस्तान के जिस-जिस कोने में अब तक पहुंचा हूं… चारों तरफ एक ही बात गूंज रही है- फिर एक बार मोदी सरकार। पूरे बागड़ से भाजपा का रिश्ता बहुत पुराना है। यहां की वीर धरा ने हमेशा भाजपा पर अपना विश्वास जताया है। आज की वैश्विक परिस्थितियों में पूरे बागड़ का भाजपा के साथ रहना… ये बहुत जरूरी है। आज भारत में स्थिर सरकार, मजबूत सरकार का होना भी बहुत जरूरी है। एक ऐसी सरकार जो सरहदों की रक्षा कर सके और जरूरत पड़े तो पाताल में भी खोज कर दुश्मनों का सफाया कर सके। 

यह भी पढ़ें:- सीएम योगी ने भूपेश बघेल पर साधा निशाना, बोले- नए भारत में घोटालेबाज नहीं चलेंगे

PM मोदी ने कहा कि एक ऐसी सरकार… जो महिला, किसान, गरीब, दलित, वंचित, जनजातीय और पिछड़ा वर्ग… समाज के इन सभी वर्गों को सम्मान और समृद्धि की तरफ ले जा सके। एक ऐसी सरकार… जो युवाओं के सपनों को समझे और उनके लिए नीतियां बनाए। हमारा 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड गवाह है- ये काम सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए, देश को मजबूत बनाने के लिए, आपके सपनों को पूरा करने के लिए… इसी आधार पर मोदी पूरे देश से, राजस्थान से और बागड़ से आशीर्वाद मांगने के लिए आया है। भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास’ सुशासन का एक उमदा मंत्र लेकर समर्पण भाव से कार्य कर रही है। (PM Modi in Banswara)

उन्होंने कहा कि गैस और नल से जल देने के साथ-साथ मैंने गरीबों को मुफ्त राशन दिया। तिजोरी खाली कर दी, लेकिन मैंने पक्का किया कि गरीब के घर में चूल्हा जलता रहना चाहिए, गरीब का बच्चा भूखा नहीं सोने दिया। आज मैं फिर गारंटी दे रहा हूं कि आने वाले 5 साल मुफ्त राशन मिलता रहेगा। इसका अधिक फायदा गरीब, पिछड़े और दलित परिवारों को हुआ। मोदी हर बार नया काम आप लोगों की सेवा के लिए ही करता है। आपकी मजबूती के लिए करता है, क्योंकि देश मजबूत बनाने के लिए हर परिवार को मजबूत बनाना है। 70 साल के ऊपर की आयु के बुजुर्गों के इलाज की खर्चा अब ये मोदी उठाएगा… ये मेरी की गारंटी है। बुजुर्गों के इलाज का 5 लाख रुपये तक का खर्च दिल्ली में बैठा उनका ये बेटा उठाएगा। (PM Modi in Banswara)

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि मोदी की गारंटी है कि 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाया जाएगा। हमारी बेटियां खेलों में खूब आगे बढ़ें… इसके लिए भी विशेष सुविधा और विशेष कार्यक्रम बनाए जाएंगे। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी बहनों के लिए आने वाले 5 साल सुख समृद्धि के होने वाले हैं। भाजपा गरीब कल्याण के लिए समर्पित है, भाजपा ईमानदारी से काम करती है, लेकिन कांग्रेस की दुकान में भ्रष्टाचार ही बिकता है। कांग्रेस ने हमेशा दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों को डराया और आज भी भांति-भांति के डर और झूठ फैला रहे हैं, लेकिन अब इनका झूठ नहीं चल रहा है। कांग्रेस जैसी पार्टियां सिर्फ अपनी संतानों के लिए काम करती है। इंडी गठबंधन के सारे लोग अपने बच्चों को फिट करने में लगे हैं। जबकि मोदी आपकी संतानों के भविष्य के लिए खप रहा है और दिन-रात मेहनत कर रहा है। (PM Modi in Banswara)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि साथियों कांग्रेस में भ्रष्टाचार ही शिष्टाचार है। ये तो वागड़ के लोग अच्छी तरह जानते हैं। कांग्रेस के शासनकाल में युवाओं के साथ खिलवाड़ किया गया। अब कांग्रेस के पेपर लीक माफिया पर भी हमारे भजनलाल जी पूरी ताकत से लगे हैं, उनको ठिकाने लगाकर रहेंगे। केंद्र सरकार ने भी इसके लिए एक कड़ा कानून बनाया है। इनको ये भी पता नहीं है पार्लियामेंट में बैठते हैं। पेपर लीक का कानून बन चुका है। घूमते-फिरते हैं हम कानून बनाएंगे। ये कानून युवाओं को धोखा देने वालों को कड़ी सजा दिलाएगा। ये मोदी की गारंटी है।  इन दिनों जो कांग्रेस को छोड़कर बाहर निकले हैं, वो एक बात गंभीरता से बताते हैं, कांग्रेस अब कांग्रेस नहीं रही है। अब कांग्रेस अर्बन नक्सलों के कब्जे में चली गई है। कांग्रेस अब वामपंथियों के चंगुल में फंसी हुई है। (PM Modi in Banswara)

Related Articles

Back to top button