Axis Bank Robbery Case: बैंक डकैती में शामिल 5 गिरफ्तार, नगद व गोल्ड जब्त

Axis Bank Robbery Case:  छत्‍तीसगढ़ के रायगढ़ एक्सिस बैंक में हुए करोड़ों रूपयें की डकैती के मामले में पुलिस को 24 घंटे के भीतर बड़ी सफलता मिली है।

यह भी पढ़े :- Horoscope 21 September 2023 : इस राशि वाले करें पुरे मन से काम, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

बलरामपुर पुलिस ने वारदात में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगद और गोल्ड बरामद किये है। बताया जा रहा है कि आरोपी वारदात के बाद पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक में पैसे और सोना रखकर झारखंड भागने की फिराक में थे। लेकिन पुलिस की कड़ी जांच में इस वारदात में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है,जबकि 5 अन्य आरोपी अब भी फरार बताये जा रहे है।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही रायगढ़ जिला में शातिर बदमाशों ने बंदूक की नोक पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने बैंक स्टाफ को बंधक बनाकर बैंक के लाॅकर से करीब 5 करोड़ 62 लाख रूपये की डकैती की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये थे। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर बदमाशों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। (Axis Bank Robbery Case)

आईजी अजय यादव ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए बिलासपुर सहित सरगुजा संभाग पुलिस को सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़ी नजर रखने का आदेश दिया गया था। बताया जा रहा है कि पुलिस की जांच में डकैती कांड के दौरान एक सस्पेक्टेड क्रेटा कार को देखा गया था। (Axis Bank Robbery Case)

Related Articles

Back to top button