पूर्व CM भूपेश बघेल ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर साधा निशाना, कहा- नए चेहरों को पकड़ाया गया झुनझुना
Baghel on Cabinet Expansion: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हमला बोला है। उन्होंने मंत्रियों की संख्या 13 से बढ़ाकर 14 किए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या इसके लिए केंद्र से अनुमति मिली है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को 13 मंत्रियों का कोटा आवंटित किया गया था। अगर 14वां मंत्री बनाने की अनुमति मिली है तो उसका गजट नोटिफिकेशन सार्वजनिक किया जाए। अगर नोटिफिकेशन नहीं हुआ है तो यह विस्तार अंवैधानिक है।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ की धरोहर से रूबरू हुई नई पीढ़ी, जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी में वर्चुअल क्विज ने बढ़ाया उत्साह
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने 2019 में विधानसभा में मंत्रिमंडल का साइज 20 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा था, जिसमें बीजेपी ने वॉकआउट किया था। बाद में यह प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया, लेकिन आज तक कोई जवाब नहीं मिला। बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि इस विस्तार से बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं का राजनीतिक भविष्य खत्म हो गया है। पार्टी के अंदर भारी नाराजगी है, लेकिन दिल्ली को इसकी परवाह नहीं है, क्योंकि उन्हें पता है कि वे वोट चोरी करके जीते हैं। बघेल ने कहा कि इस विस्तार में वरिष्ठ नेताओं को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया है। (Baghel on Cabinet Expansion)
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, कई मंत्रियों के बदले विभाग, जानिए किसे कौन से विभाग मिले
बघेल ने कहा कि अगर वरिष्ठ नेताओं में जरा भी आत्मसम्मान बचा है तो उन्हें हिम्मत दिखानी चाहिए। नए मंत्रियों के विभाग बंटवारे को लेकर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि नए चेहरों को सिर्फ झुनझुना पकड़ा दिया गया है। बघेल ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार में सारे वरिष्ठ नेताओं को एक लाइन से खारिज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि तीन नए मंत्रियों में से दो कांग्रेस से आए हैं। (Baghel on Cabinet Expansion)



