Google Analytics —— Meta Pixel

नगरीय निकाय चुनाव में जनता ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया…इसलिए कांग्रेस की जीत होगी: बैज

Baij on Municipal Election: छत्तीसगढ़ में कल नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे आएंगे। इससे पहले बीजेपी और कांग्रेस के नेता जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं। हालांकि कांग्रेस ने सवाल भी उठाया है। PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग की भूमिका बेहद ही संदिग्ध और आपत्तिजनक रही है। चुनाव के दौरान EVM खराब और बंद रही। निर्वाचन आयोग पूरे मतदान के दौरान सुस्त रहा। चुनाव के बाद जो वोट परसेंटेज जारी किया उसमें कोटा नगर पंचायत में 138 प्रतिशत मतदान होना और नवागढ़ नगर पंचायत में 103.50 प्रतिशत वोट होना बताया है। यह निर्वाचन आयोग की कार्य प्रगति है, जिस पर हम कैसे विश्वास करें।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में कल आएंगे निकाय चुनाव के नतीजे, CM साय और डिप्टी CM साव ने किया जीत का दावा

PCC चीफ बैज ने कहा कि नगर निगमों में कांग्रेस जीतेगी। निकाय चुनाव में मतदान के बाद जो तस्वीर साफ हुई उससे यह स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस अधिकांश निकायों में चुनाव जीतेगी। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ माहौल है। बैज ने कहा कि लोग प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था, रोज हो रही हत्याओं, दुष्कर्म, लूट और चाकूबाजी की घटनाओं के कारण सरकार से निराश है। भाजपा की साय सरकार ने अपने एक साल के कार्यकाल में जनता को निराश किया है। इसलिए जनता ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया है। यह स्थानीय निकाय चुनाव भाजपा सरकार की नाकामी और वादाखिलाफी पर लड़ा गया। (Baij on Municipal Election)

किरण देव ने किया जीत का दावा

बैज ने कहा कि पिछले 1 साल में भाजपा की साय सरकार जनता की उम्मीदों पर विफल साबित हो चुकी है। सरकार से युवा, किसान, महिला, मजदूर, स्टूडेंट, अनुसूचित जाति, जनजाति समेत हर वर्ग के लोग निराश है। सब सरकार से अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं। हालांकि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने जगदलपुर नगर निगम समेत प्रदेश के अधिकतर नगर निगम में भाजपा की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल से जगदलपुर नगर निगम में कांग्रेस की सत्ता रही है। इसलिए शहर के मतदाताओं ने बदलाव और विकास के मुद्दे पर मतदान किया है। किरण देव ने दावा किया कि साय सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा किया है। इसलिए जनता का विश्वास भाजपा के प्रति बढ़ा है। (Baij on Municipal Election)

डिप्टी CM साव पर पलटवार

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के बयान पर PCC चीफ बैज ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को यह जानकारी ही नहीं है कि किस तरह से प्रदेश भर में चुनावी प्रचार हुआ। बैज ने कहा किरण देव सिर्फ जगदलपुर तक ही सीमित थे। उन्हें बाकी के नगरीय निकाय क्षेत्रों की कोई जानकारी नहीं है। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने डिप्टी CM अरुण साव के जीत के दावे पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि EVM मशीन में गड़बड़ी की है। इसलिए इतने आत्मविश्वास से कह रहे हैं। सरकार को हार की रिपोर्ट मिल चुकी थी। इसलिए आखिरी समय में बैलट से यू-टर्न लेकर EVM में चुनाव कराया गया। (Baij on Municipal Election)

Back to top button
error: Content is protected !!