Google Analytics —— Meta Pixel

राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे PCC चीफ दीपक बैज, कहा- हम सौभाग्यशाली हैं…

Baij on Nyay Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज दोपहर 12 बजे मणिपुर के थौबल से शुरू होगी। इसमें छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी शामिल होंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर PCC चीफ बैज ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं, जो इस यात्रा के गवाह रहेंगे। यह यात्रा लगभग 100 लोकसभा, 337 विधानसभा क्षेत्र और 110 जिलों से होकर गुजरेगी। यह यात्रा छत्तीसगढ़ से भी गुजरेगी। यात्रा ऐतिहासिक रहेगा। कार्यकर्ताओं में यात्रा को लेकर बहुत उत्साह है।

यह भी पढ़ें:- Bharat Jodo Nyay Yatra: आज से मणिपुर में शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 

वहीं PCC चीफ बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के राहुल गांधी के यात्रा पर दिए बयान को लेकर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भारत जोड़ो यात्रा का मजाक बनाया था, लेकिन देश की जनता ने देखा। न्याय यात्रा संविधान बचाने, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और देश के हालात को लेकर हो रहा है। PM मोदी जुमलेबाजी से सरकार चला रहे हैं। देश में मंदिर-मंदिर का माहौल बनाया जा रहा है। मणिपुर में आज भी अशांति है। क्या PM नरेंद्र मोदी वहां गए। उनके पास समुद्र में डुबकी लगाने के लिए समय है। गिरिराज सिंह पहले PM मोदी को लेकर मणिपुर जाए, उन्हें सलाह दें। (Baij on Nyay Yatra)

मणिपुर में आज भी अशांति: PCC चीफ बैज

PCC चीफ ने कहा कि मणिपुर में आज भी अशांति है। क्या भाजपा को यह दिखाई नहीं देता है। कांग्रेस की धर्मनिरपेक्ष विचारधारा है। कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलती है। ना कि चंद उद्योगपतियों को। गिरिराज सिर्फ बीजेपी में अपना नंबर बढ़ाने के लिए इस तरह बयान दे रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज के कांग्रेस हिंदू विरोधी वाले बयान पर भी कांग्रेस ने हमला बोला है। PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि गिरिराज जी जिस भाषा का प्रयोग करते हैं लोकतंत्र में उसका स्थान नहीं है। वे हमेशा भड़काऊ भाषण और हेट स्पीच देते हैं। गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। क्या ये तय करेंगे कि कांग्रेस हिंदू विरोधी है या नहीं। भाजपा के नेताओं से सर्टिफिकेट लेने की आवश्यकता नहीं है। वोट बैंक की राजनीति करना भाजपा की पुरानी आदत है। (Baij on Nyay Yatra)

Back to top button
error: Content is protected !!