PCC चीफ दीपक बैज ने BJP सरकार पर कसा तंज, कहा- 3 माह में ही हाफने लगी साय सरकार

Baij on Sai Government: PCC चीफ दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ की साय सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- साय सरकार तीन महीने में ही हाफने लगी है। गारंटी वाली सरकार कर्ज वाली सरकार बन गई। एक बार फिर 3000 करोड़ का कर्ज लिया। साय सरकार ने तीन महीने में 16 हजार करोड़ का कर्जा लिया। हर माह 5333.333 करोड़ कर्ज लिया। उसके बाद भी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त नहीं दिया। बेरोजगारी भत्ता बंद कर दिया। गोबर खरीदी और गोठान बंद कर दिया। महतारी वंदन योजना का तीन महीने का किस्त बकाया है। किसानों को 2016-2017 का बोनस नहीं दिया। आर्थिक कुप्रबंधन ऐसा कि जनकल्याणकारी योजनाएं दम तोड़ चुकी है। खजाना खाली हो गया है।

यह भी पढ़ें:- Hate Speech : सुरजेवाला ने हेमा मालिनी पर की विवादित टिप्पणी, भाजपा ने किया चौतरफा हमला

PCC चीफ बैज ने कहा कि BJP सरकार चलाने में विफल हो चुकी है। साय सरकार राज्य को बोझ के तले दबाने का काम कर रही है। ये सरकार किस दिशा में जा रही है? क्या किसानों को मारना चाह रही है या युवाओं को सड़कों पर उतरना चाह रही है? वहीं इस पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हमने कर्ज लिए उसका सकारात्मक असर दिख रहा है। हमने किसानों, माताओं और विकास के लिए कर्ज लिया है। दो साल का बोनस दिए, महतारी वंदन की राशि दी है। 18 लाख PM आवास की राशि दी गई है। हमारे सरकार में कर्ज का पैसा दिख रहा है। कांग्रेस कर्ज लेती थी तो पैसा नजर भी नहीं आता था। (Baij on Sai Government)

वहीं छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री छूट हटाने और शराब की बढ़ी कीमतों को लेकर भी PCC चीफ दीपक बैज ने साय सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हम इसे चुनाव में मुद्दा बनाएंगे। भाजपा सरकार जनता को कर्ज के बोझ तले दबाने और लूटने का काम कर रही है। शराब पर 150 से ज्यादा राशि बढ़ा दिए। जमीन रजिस्ट्री की छूट भी हटा दिए। हर चीज में कीमतें बढ़ाई जा रही है। शराब बंदी की बात करते थे। आखिर सरकार की मंशा क्या है? सरकार आम जनता को लूटने का काम कर रही है। हमारे कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचकर लोगों को इसकी जानकारी दे रहे हैं। इस बार छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें कांग्रेस ही जीतेगी। (Baij on Sai Government)

Related Articles

Back to top button