सरकार को चुल्लूभर पानी में डूबकर मर जाना चाहिए: PCC चीफ दीपक बैज

Baij on Surajpur Case: सूरजपुर में डबल मर्डर को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस बीच PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि सूरजपुर के कोतवाली थाने के प्रधान आरक्षक के पत्नी और बिटिया की हत्या छत्तीसगढ़ में लचर कानून व्यवस्था की वजह से बिगड़े हालातों को दर्शाता है, जहां पुलिसकर्मियों के परिवार सुरक्षित नहीं है, वहां आम जानता के लिए जीवन कितना कठीन है आप स्वयं अंदाजा लगा सकते हैं। शर्म आनी चाहिए ऐसे मुख्यमंत्री को जिनके दरबारी सुशासन का भोंपू दिन रात बजाते रहते हैं और उनके राज में जनता समान्य सुरक्षा से वंचित है।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ से कानून नाम की चीज समाप्त हो चुकी है: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
बैज ने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सूरजपुर घटना की न्यायिक जांच की मांग भी की है। दीपक बैज ने कहा कि सरकार को चुल्लूभर पानी में डूबकर मर जाना चाहिए। बैज ने CM विष्णुदेव साय से गृहमंत्री विजय शर्मा को बर्खास्त करने की भी मांग की। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भी सूरजपुर में प्रधान आरक्षक के परिजनों की हत्या को लेकर सरकार को घेरा है। ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में जंगल राज जैसी स्थिति है। पुलिस का परिवार तक सुरक्षित नहीं है। वहीं भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कानून व्यवस्था को चुनौती माना है। हालांकि इसकी वजह कांग्रेस की पिछली सरकार को बताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने अपराधियों को प्रश्रय दिया, जिसकी वजह से अपराधी बेखौफ हो गए हैं। (Baij on Surajpur Case)
पूर्व CM भूपेश बघेल ने भी साधा निशाना
श्रीवास्तव ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को चुनौती दी है कि वो लिस्ट जारी करें कि अपनी सरकार में किस गैंगस्टर और बड़े अपराधी को सलाखों के पीछे किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सूरजपुर घटना को लेकर साय सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ में ये क्या हो रहा है? लगने लगा है कि शांति का टापू कहे जाने वाले हमारे प्रदेश से कानून नाम की चीज समाप्त हो चुकी है। सूरजपुर में प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या कर दी गई। उसी हत्यारे ने इस घटना से पहले एक आरक्षक पर गर्म तेल उड़ेला था। जनता के मन में कानून व्यवस्था और सरकार से पूरी तरह विश्वास इस कदर उठ चुका है कि जनता अब स्वयं न्याय करने निकल पड़ी है। (Baij on Surajpur Case)



