Balodabazar : बजरंग दल ने की सोशल मीडिया पर अपशब्द कहने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग, पढ़े पूरी खबर
Balodabazar : जिला बलौदाबाजार भाटापारा के लवन थाने में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर प्रभु श्रीराम, मुख्यमंत्री साय और हिन्दू समाज के खिलाफ अपशब्द कहने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। बजरंग दल के जिला सह संयोजक विजय साहू के नेतृत्व में लवन, सरखोर, कोईदा, कोरदा समेत आस-पास के गांवों के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
यह ही पढ़े :- Storm forming : आ रहा है भीषण चक्रवात, रविवार रात को जमीन से टकराएगा, बहुत भारी बारिश की संभावना
ज्ञापन में बताया गया कि सुंदर लाल खूंटे के नाम से संचालित एक इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील और अपमानजनक पोस्टें की गई हैं, जिससे हिन्दू समाज और छत्तीसगढ़ की छवि को ठेस पहुंची है। कार्यकर्ताओं ने इस प्रकार की गतिविधियों को धार्मिक और राष्ट्रीय अपमान बताते हुए तत्काल कठोर कार्यवाही की मांग की है।
इस मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ता विनय धीवर, महेंद्र वर्मा, लोकनाथ यादव, गगन ध्रुव, खुशी वर्मा, दुलेश साहू, कोमल साहू, प्रेम सागर ठाकुर, सुमित धुव, सोमू निषाद, तुकेश्वर सिंह, तुषार ठाकुर, करण ठाकुर, कुलदीप धुव, पकाशा निषाद, संदीप ठाकुर, पीताम्बर साहू, भोलू वर्मा, खालेश्वर साहू, मिथुन वर्मा, ओकर वर्मा, मनोहर वर्मा, कोमलेश वर्मा, पियूष ठाकुर, दुर्गेश, मदन मनोज, वेदप्रकाश और अनिल सहित बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग उपस्थित थे।
यदि प्रशासन ने समय पर उचित कार्यवाही नहीं की तो बजरंग दल और हिन्दू समाज ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों ने जोर देकर कहा कि धर्मद्रोही और राष्ट्रद्रोही तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। (Balodabazar )
लवन थाना प्रभारी ने ज्ञापन प्राप्त कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। (Balodabazar )



