Google Analytics —— Meta Pixel

Storm forming : आ रहा है भीषण चक्रवात, रविवार रात को जमीन से टकराएगा, बहुत भारी बारिश की संभावना

Storm forming in Bay of Bengal: बंगाल की खाड़ी में बना दबाव का क्षेत्र और ज्यादा सघन होकर एक भीषण चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है और इसके 26 मई की मध्यरात्रि के आसपास पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच जमीन से टकराने का अनुमान है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान के जमीन से टकराने पर पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल के कैनिंग से करीब 810 किलोमीटर दक्षिण में मध्य बंगाल की खाड़ी पर बन रहे दबाव क्षेत्र के सघन होकर 25 मई की सुबह तक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है।

यह भी पढ़े :- Pune Porsche Car Accident: पुणे पोर्श कार हादसे में आया ट्विस्ट, ड्राइवर चला रहा था गाड़ी, नाबालिग के पिता का दावा

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी दिशा में आगे बढ़ते हुए यह दबाव क्षेत्र 25 मई की शाम तक सघन होकर एक भीषण चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा।

भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि रेमल चक्रवात के दौरान करीब 102 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके कारण 26 और 27 मई को पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर के तटीय जिलों में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने समुद्र में मछली पकड़ने गए मछुआरों को तट पर लौटने को कहा है और साथ ही 27 मई तक बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह जारी की है। (Storm forming in Bay of Bengal )

चक्रवात रेमल का नाम हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवात के नामकरण प्रणाली के अनुसार रखा गया है। मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी और अरब सागर इस समय बहुत गर्म हैं, इसलिए उष्णकटिबंधीय चक्रवात आसानी से बन सकता है। समुद्र की सतह के गर्म तापमान के कारण चक्रवाती तूफान तेजी से अपनी गति बढ़ा रहे हैं और लंबे समय तक अपनी शक्ति बरकरार रख रहे हैं। (Storm forming in Bay of Bengal )

Back to top button
error: Content is protected !!