Google Analytics —— Meta Pixel

“बजरंगबली की गदा कांग्रेस पर चल रही” – रामविचार नेताम का तीखा हमला, सियासत गरमाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में बयानबाजी एक बार फिर तेज हो गई है। प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कई विवादित और आक्रामक बयान दिए हैं, जिससे सियासी माहौल गरमा गया है।

यह भी पढ़े :- CG Liquor Scam : ED कोर्ट में हाई-प्रोफाइल पेशी, लखमा-बघेल समेत 59 आरोपी हाजिर

राम मंदिर दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में नेताम ने कहा कि “बजरंगबली की गदा अब कांग्रेस पर चल रही है और उसका असर साफ दिखाई देने लगा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि जिस दिन कांग्रेस ने भगवान राम का आतिथ्य स्वीकार नहीं किया, उसी दिन से उसके पतन की शुरुआत हो गई थी।

नेताम ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी को आत्ममंथन करना चाहिए और भाजपा में शामिल होने पर विचार करना चाहिए। उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

नक्सलवाद के मुद्दे पर भी उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलियों के खात्मे की शुरुआत छत्तीसगढ़ से हो चुकी है और सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है।

खाद संकट को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए नेताम ने कहा कि देश में खाद की कोई कमी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में बिचौलियों को बढ़ावा मिला, जिससे समस्याएं पैदा हुईं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार जमाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

नेताम के इस आक्रामक बयान से साफ है कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप और तेज होने वाले हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!