Google Analytics —— Meta Pixel

CG Liquor Scam : ED कोर्ट में हाई-प्रोफाइल पेशी, लखमा-बघेल समेत 59 आरोपी हाजिर

CG Liquor Scam : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आज गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। Enforcement Directorate (ED) की विशेष अदालत में इस प्रकरण से जुड़े 59 आरोपियों को पेश किया गया। सभी आरोपियों की मौजूदगी में सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

यह भी पढ़े :- AAP का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा से उपनेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी रोक

अदालत ने धारा 88 के तहत आरोपियों के बयान दर्ज किए। सूत्रों के अनुसार, इस हाई-प्रोफाइल मामले में फैसला जल्द सुनाया जा सकता है, जिस पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं। ( CG Liquor Scam )

प्रमुख आरोपियों की मौजूदगी

सुनवाई के दौरान पूर्व आबकारी मंत्री Kawasi Lakhma, चैतन्य बघेल, सौम्या चौरसिया, निरंजन दास सहित आबकारी विभाग से जुड़े कई अधिकारी अदालत में उपस्थित रहे।

3200 करोड़ के घोटाले का आरोप

ED की जांच के अनुसार यह कथित घोटाला करीब 3200 करोड़ रुपये का है, जिसे एक संगठित सिंडिकेट के माध्यम से अंजाम दिया गया।

घोटाले के तरीके

  • जांच में सामने आए प्रमुख बिंदु—
  • डिस्टलरी संचालकों से प्रति पेटी 75 से 100 रुपये तक कमीशन वसूली
  • कीमतें बढ़ाकर नुकसान की भरपाई और ओवरबिलिंग
  • अतिरिक्त शराब बनवाकर नकली होलोग्राम के जरिए बिक्री
  • सरकारी दुकानों से अवैध सप्लाई, करीब 40 लाख पेटी खपाने का दावा
  • राज्य को 8 जोनों में बांटकर सप्लाई और टेंडर प्रक्रिया में हेरफेर
  • करीब 52 करोड़ रुपये की अवैध उगाही के साक्ष्य

जांच में सामने आए नाम

जांच एजेंसियों द्वारा जिन प्रमुख नामों का उल्लेख किया गया है, उनमें IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के तत्कालीन MD एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर शामिल हैं।

फिलहाल, इस बहुचर्चित मामले ( CG Liquor Scam ) में अदालत के फैसले का इंतजार है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई और नए खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!