AAP का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा से उपनेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी रोक
नई दिल्ली। Aam Aadmi Party (AAP) ने अपने राज्यसभा सांसद Raghav Chadha के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए उन्हें राज्यसभा में उपनेता के पद से हटा दिया है। उनकी जगह पार्टी ने सांसद Ashok Mittal को नया उपनेता नियुक्त किया है।
यह भी पढ़े :- लोक भवन में गूंजा समावेशन का स्वर, विशेष बच्चों से मिले राज्यपाल
पार्टी ने इस संबंध में राज्यसभा सचिवालय को औपचारिक पत्र भेजकर बदलाव की जानकारी दे दी है।
सदन में बोलने पर भी रोक
AAP ने अपने फैसले में सख्ती दिखाते हुए यह भी स्पष्ट किया है कि अब राघव चड्ढा को सदन में पार्टी की ओर से बोलने का समय न दिया जाए।
कारणों पर सस्पेंस
हालांकि पार्टी ने इस कार्रवाई के पीछे कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार इसे अनुशासनहीनता और पार्टी लाइन से अलग रुख अपनाने से जोड़कर देखा जा रहा है।
सक्रिय सांसद रहे चड्ढा
राघव चड्ढा हाल के दिनों में राज्यसभा में कई जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं, जिनमें एयरपोर्ट पर महंगी चाय, डिलीवरी ब्वॉयज की समस्याएं, पैटरनिटी लीव, सैनिटरी पैड और टैक्स जैसे विषय शामिल हैं।
पहले भी रहे चर्चाओं में
राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि कुछ अहम मौकों पर, जैसे Arvind Kejriwal और Manish Sisodia के राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के दौरान, चड्ढा की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी, जिसे भी इस कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है।



