मातम में बदली शादी की खुशी, एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत, 5 चिता पर अंतिम संस्कार

Balod Big Road Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शादी की खुशी मातम में बदल गई है। दरअसल, जिले में बोलेरो और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इसमें लगभग पूरा परिवार खत्म हो गया। हादसे में 15 लोगों के परिवार में से 10 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा बोलेरो ड्राइवर की भी जान गई है। गुरुवार को सभी 11 लोगों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सड़क हादसे में मारे गए सभी लोग धमतरी जिले के सोरम गांव के रहने वाले थे।  अंतिम संस्कार के समय पूरा गांव मौजूद था और किसी के आंखों के आंसू नहीं रुक रहे थे।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh Young Scientist Congress 2023 : वैज्ञानिक सोच के बिना इंसान का आगे बढ़ पाना संभव नही : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

परिवार में बचे एक बेटे राहुल साहू की पत्नी, दोनों बच्चे, माता-पिता, चाची, चचेरे भाई-बहन और बड़े भाई का परिवार खत्म हो गया। बालोद जिले के गुरूर में सभी शवों का पोस्टमॉर्टम होने के बाद गुरुवार दोपहर 1 बजे उन्हें गृहग्राम धमतरी जिले के सोरम लाया गया, जहां गांव के रंगमंच पर सभी शवों को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इसके बाद शवों को अंतिम संस्कार के लिए शांति घाट ले जाया गया, जहां 5 चिताओं पर 11 शवों को अग्नि दी गई। पति-पत्नी और बच्चों के शव एक ही चिता पर जलाए गए। (Balod Big Road Accident)

हादसे में 15 सदस्यों के परिवार में से सिर्फ 5 लोग ही जिंदा बचे हैं। शादी समारोह में शामिल होने के लिए परिवार के मुखिया धरमराज साहू (55 साल), उनकी पत्नी ऊषा साहू (52 साल), उनके बेटे-बहू केशव साहू (34 साल), टोमिन साहू (33 साल), दूसरे बेटे राहुल की बहू संध्या साहू (24 साल), राहुल और संध्या के दोनों बेटे योग्यांश साहू (3 साल), ईशान साहू (डेढ़ साल), धरमराज साहू के भाई की पत्नी लक्ष्मी साहू (45 साल), उसका बेटा शैलेंद्र साहू (22 साल), बेटी रमा साहू (20 साल) की मौत हो गई। परिवार के 10 सदस्यों के अलावा ड्राइवर टामेश ध्रुव की भी सड़क हादसे में जान चली गई। (Balod Big Road Accident)

इधर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालोद हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की मौत होने पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि शादी कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक के बीच में भिड़ंत से ये दुखद घटना घटी। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही उन्होंने इस घटना में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। (Balod Big Road Accident)

Related Articles

Back to top button