Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar : मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान जारी, स्वभाव स्वच्छता के तहत दे रहे है सन्देश

Balodabazar : मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता पखवाड़ा 17 सितम्बर से प्रारंभ होकर 1 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस अभियान में Balodabazar महाविद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न क्षेत्रों में सफाई कार्य किया, जिसमें साइकल स्टैंड के आसपास और महाविद्यालय परिसर से पॉलीथिन और कचरा हटाया गया। इसके अलावा हाईस्कूल परिसर के उद्यान की सफाई भी की गई।

यह भी पढ़े :- Balodabazar : ग्राम बिनौरी में प्रार्थनासभा के विरुद्ध ग्रामीणों की आपत्ति पर पहुंची पुलिस, शांति बनाए रखने की हिदायत

20 सितम्बर को छात्राओं ने Balodabazar महाविद्यालय से इंदिरा कॉलोनी तक स्वच्छता रैली निकाली, जिसमें बस्ती के पुरुष, महिलाएं, बच्चे और समाजसेवी शामिल हुए। इस रैली में स्वच्छता के नारे लगाए गए और जन जागरूकता का संदेश फैलाया गया। छात्राओं को ‘माई भारत’ लोगो वाली कैप, पेन, और नोटबुक देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े :- World Rhino Day : विश्व गैंडा दिवस पर काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान जाने का किया आग्रह पीएम मोदी की अपील, बताया सरकार क्या कर रही अनोखा?

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तहत हो रहा है, जिसे जिला संगठक डॉ. सुनीता त्यागी और कार्यक्रम अधिकारी रोशनी लता राकेश का मार्गदर्शन प्राप्त है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कल्पना उपाध्याय के नेतृत्व में यह अभियान 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस अभियान में प्रतिदिन 100 से अधिक छात्राएं भाग ले रही हैं, जिनमें सोनिया, शशिकला, पिंकी, ज्योति, मानसी, ढा लेश्वरी, प्रियंका और प्रतिष्ठा जैसी एनएसएस से जुड़ी छात्राएं विशेष योगदान दे रही हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!