Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

छत्तीसगढ़ : कलेक्टर ने आँचल वर्मा के निधन पर गहरा दु:ख जताया

बलौदाबाजार : कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने बलौदाबाजार निवासी मेडिकल छात्रा आँचल वर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ : बीएसएफ के महानिदेशक पंकज सिंह और पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा ने नक्सल विरोधी अभियान पर की चर्चा

सुश्री आँचल यहां जिला कार्यालय में पदस्थ कलेक्टर के स्टेनो आर.के. वर्मा की सुपुत्री थी। बंगलोर स्थित एक मेडिकल कॉलेज में थर्ड ईयर की होनहार छात्रा थीं। सड़क हादसे में कल बैंगलोर में उनका आकस्मिक निधन हो गया। स्थानीय बलौदाबाजार मुक्तिधाम में आज दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

कलेक्टर सुनील कुमार जैन सहित बड़ी संख्या में अधिकारी- कर्मचारी एवं नागरिक गण अंतिम संस्कार में शामिल हुए। कलेक्टर ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना एवं सहानुभूति भी प्रकट की है।

Back to top button
error: Content is protected !!