Balodabazar : घर के अंदर अधजली हालत में मिली मां – बेटी की लाश, जांच में जुटी पुलिस
Balodabazar Double murder : बलौदाबाजार के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम भदरा में दोहरे हत्याकांड (Balodabazar Double murder) से सनसनी फैल गई है, आपको बता दें कि ग्राम भदरा में मां और बेटी की लाश घर के अंदर मिली है, भदरा गांव में रहने वाली 46 वर्षीय महिला संतोषी साहू और उसकी 16 वर्षीय बेटी की अधजली लाश उसके ही घर में मिली है,अज्ञात हमलावरों ने महिला और उसकी बेटी की हत्या कर शव को जलाने का प्रयास किया था , कसडोल पुलिस ने बताया कि मां और बेटी की लाश उसके ही घर में मिली है कसडोल पुलिस के द्वारा हर पहलुओं पर जांच की जा रही है हत्या कैसे हुई है इसकी जानकारी फोरेंसिक जांच और पीएम रिपोर्ट के आधार पर ही स्पष्ट हो पाएगा।
यह भी पढ़े :- जुआ एक्ट में ACB-EOW को मिला जांच और कार्रवाई का अधिकार, अब तेजी से होगा एक्शन
इस दोहरे हत्याकांड (Balodabazar Double murder) से आसपास के गांवों सनसनी फ़ैल गई है तो वहीं मृतका के परिवार में अब उसका इकलौता बेटा ही बचा हुआ,आपको बता दें कि मृतका संतोषी साहू के पति की मौत 2 साल पहले ही हो चुकी है और मृतका संतोषी साहू अपने एक बेटा और बेटी के साथ घर में अकेली रहती थी,घटना के दिन मृतका का बेटा दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अहिल्दा गांव गया हुआ था।
मां बेटी दोनों घर में अकेली रहती थीं
पुलिस ने बताया कि घर में मां और बेटी दोनों अकेली रहती थी। घर का लड़का बाहर रहता है। आज सुबह जब फोन किया तो किसी ने जवाब नहीं दिया। वहीं पड़ोसी को फोन कर इसकी जानकारी ली। वहीं फोन पर बात करवाने के लिए घर गया तो मां और बेटी की मौत के बारे में पता चला। पुलिस शव को बरामद कर लिया है। पुलिस वारदात को लेकर पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है।



