विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस 2024: क्लीन होम – ग्रीन होम, घर-घर ऑक्सीजन
World Nature Conservation Day 2024 : हर साल 28 जुलाई को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य प्रकृति को बचाने और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस दिन लोग पेड़-पौधे लगाते हैं और पानी तथा पृथ्वी को संरक्षित करने का संकल्प लेते हैं।
यह भी पढ़े :- Balodabazar : घर के अंदर अधजली हालत में मिली मां – बेटी की लाश, जांच में जुटी पुलिस
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर में एक अनूठी पहल की जा रही है। राज्य शासन द्वारा कलेक्ट्रेट के नजदीक अरबों की जमीन पर ऑक्सीजोन का निर्माण किया गया है, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक अभिनव प्रयास है। आज विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की जा रही है और राजधानी के विभिन्न इलाकों में ऐसी पहलों की आवश्यकता को रेखांकित किया जा रहा है। इस दिशा में शासन के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों की व्यक्तिगत पहल से इसे और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
रायपुर की एक गृहणी पुष्पा साहू, जिन्हें “हरियाली दीदी” के नाम से भी जाना जाता है, ने अपने घर की छत पर फलों की जैविक खेती करके एक उत्कृष्ट और आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है। वर्ष 2013 में शुरू किए गए उनके प्रयासों से आज उनका छत ऑक्सीजोन बन चुका है, जहां 12 से अधिक प्रकार के फलदार पेड़ों के साथ-साथ साग-सब्जी, औषधीय, सगंध, मसाले, सजावटी और फूल भी उगाए जाते हैं। इससे उनके घर की छत का वातावरण कूल, आकर्षक और मनमोहक बना हुआ है।
पुष्पा साहू के नवाचार के कारण, सब ट्रॉपिकल फ्रूट रिसर्च इंस्टीट्यूट, लखनऊ ने छत पर फलों की जैविक खेती की तकनीक विकसित की है। इस प्रयास को देशव्यापी अभियान के तहत बढ़ावा देने से साहू के स्लोगन “क्लीन होम – ग्रीन होम, घर-घर ऑक्सीजन” को साकार किया जा सकता है। (World Nature Conservation Day)
इस प्रकार के प्रयासों से पौष्टिक उच्च गुणवत्तायुक्त फल एवं अन्य कृषि उत्पाद के उपभोग के साथ-साथ भरपूर ऑक्सीजन और योग के लिए उपयुक्त वातावरण मिल सकता है, जिससे परिवार के सदस्य हमेशा स्वस्थ रहेंगे।
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर ऐसे नवाचारों और पहल की सराहना करते हुए, हम सभी को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाने चाहिए। (World Nature Conservation Day)




