Balodabazar News: लटेरा में मातर महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन, विधायक संदीप साहू रहे मुख्य अतिथि

Balgopal Youth Foundation Latera : बलौदाबाजार जिले के पलारी ब्लॉक के लटेरा गांव में बाल गोपाल यूथ फाउंडेशन के तत्वावधान में भव्य मातर महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कसडोल विधानसभा के विधायक संदीप साहू शामिल हुए, वहीं अनेक आमंत्रित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। महोत्सव का शुभारंभ राजगीत के साथ हुआ, जो सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से दर्शकों को समर्पित एक अनोखी प्रस्तुति थी।
कार्यक्रम में ग्राम लटेरा के 10वीं और 12वीं कक्षा के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया, जिससे शिक्षा के प्रति युवाओं में जागरूकता और प्रोत्साहन का संचार हुआ। इसके अतिरिक्त, बोहारडीह की भारती मारकंडेय, जो सब इंस्पेक्टर पद पर चयनित हुई हैं, को भी विधायक संदीप साहू और अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया, जो ग्रामीण प्रतिभाओं के सम्मान का प्रतीक है।
कार्यक्रम में गंगा साहू के नेतृत्व वाले लोक बयार लोक कला मंच आरंग ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। लोक कलाकारों की इन प्रस्तुतियों ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित किया और लोगों को भाव-विभोर कर दिया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य सुमित्रा घृतलहरे, जनपद पंचायत पलारी के अध्यक्ष खिलेन्द्र वर्मा, सभापति जनपद पंचायत पलारी प्रवीण धुरंधर और ग्राम पंचायत लटेरा के सरपंच रवि बंजारे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। (Balgopal Youth Foundation Latera)
कार्यक्रम के समापन पर आभार प्रदर्शन तहसील साहू संघ के अध्यक्ष और ग्राम लटेरा के उपसरपंच रोहित साहू ने किया। बाल गोपाल यूथ फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण से यह आयोजन सफल रहा। (Balgopal Youth Foundation Latera)





