Balodabazar violence: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार करने पहुंची बलौदाबाजार पुलिस, 4 बार से नोटिस का नहीं दिया जवाब, पढ़े पूरी खबर
Balodabazar violence : प्रदेश के भिलाई से विधायक देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार पुलिस कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। पुलिस का कहना है कि यादव बलौदाबाजार हिंसा (Balodabazar violence) मामले में आरोपी हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस सेक्टर 5 निवास पर पहुंच चुकी है। उनके खिलाफ कोयला घोटाले और कथित एमएमएस मामले की भी जांच चल रही है।

आरोप हैं कि विधायक देवेंद्र यादव ने सतनामी समाज के पक्ष में एक सभा की थी। जिसके बाद बलौदाबाजार कलेक्टोरेट में आगजनी और हिंसा हुई थी। इस हिंसा में बड़ी संख्या में वाहनों को जलाया गया था। देवेंद्र यादव ने सत्ताधारी भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा है।
यह भी पढ़े :- MUDA Land Scam : जमीन घोटाले में फंसे कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया, राज्यपाल ने मुकदमा चलाने की दी मंजूरी
इस मामले में यादव से पूछताछ के लिए पुलिस ने चार बार नोटिस जारी किया था। पर भिलाई विधायक देवेंद्र यादव पेश नहीं हुए। नोटिस मिलने पर यादव ने भाजपा सरकार और पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि अब पुलिस उन्हें तंग करने के लिए बार-बार नोटिस भेज रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह नोटिस भाजपा सरकार के इशारे पर दिया जा रहा है।
बता दें बलौदाबाजार बीतें दिनों गिरौदपुरी में जैतखाम को नुकसान पहुंचाने को लेकर भारी हंगामा हुआ। इस दौरान यहां हिंसा (Balodabazar violence) व आगजनी में करोड़ों की सरकारी संपत्ति स्वाहा हो गया। इस मामले में पुलिस ने कई उपद्रवियों को गिरफ्तार भी किया है। जांच के दौरान सामने आया कि शांति पूर्वक प्रदर्शन करने वालों को कुछ जनप्रतिनिधियों ने हिंसक प्रदर्शन के लिए भड़काया था। इसमें भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव का भी नाम आया। इसके बाद से विधायक देवेन्द्र यादव से इस मामले में पूछताछ का सिलसिला जारी है।



