Turkish Parliament Chaos : संसद बनी अखाड़ा, 30 मिनट तक चले लात-घूंसे, सीढ़ियों पर बिखरा खून, पढ़े पूरी खबर
Turkish Parliament Chaos : तुर्की की संसद में शुक्रवार हाथापाई का दौर देखने को मिला। ऐसा तब हुआ जब सांसदों ने एक विपक्षी नेता के भाग्य पर चर्चा करने के लिए बैठक की। विपक्षी नेता को इस साल की शुरुआत में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के आयोजन के आरोप में जेल भेजा गया था। हालांकि, अदालत ने उन्हें बड़ी राहत दी थी। देश की संवैधानिक अदालत द्वारा सांसद कैन अताले को उनकी सीट से हटाने के संसद के फैसले को खारिज कर दिया था। इसी के बाद निष्कासित सांसद के संसद में फिर से प्रवेश पर चर्चा करने के लिए सत्र बुलाया गया था।
संसद सत्र के वीडियो फुटेज में, सत्तारूढ़ जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी (एकेपी) के सांसदों को वामपंथी वर्कर्स पार्टी ऑफ टर्की (टीआईपी) के नेता अहमत सिक को मुक्का मारने (Turkish Parliament Chaos) के लिए दौड़ते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि पूर्व फुटबॉलर और एर्दोगन की सत्तारूढ़ एकेपी पार्टी के सांसद अल्पे ओजालान द्वारा सिक की ओर बढ़ने और उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिराने के बाद हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद एकेपी के सांसदों ने उन्हें कई बार जमीन पर घूंसे मारे। इस हाथापाई में कम से कम दो विपक्षी सांसद घायल हो गए, और स्पीकर के पोडियम की सफेद सीढ़ियों पर खून के छींटे पड़े थे।
ऐसे हुई झगड़े की शुरुआत
संसद में हंगामा तब शुरू हुआ, जब सत्तारूढ़ एकेपी पार्टी के सदस्य अल्पे ओजालान ने वामपंथी वर्कर्स पार्टी ऑफ तुर्की (TIP) के सांसद अहमत सिक पर हमला किया. जिन्होंने केन अताले के साथ सरकार के व्यवहार की निंदा की थी. उन्होंने कहा कि ‘यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि आप अताले को आतंकवादी कहते हैं.’ उन्होंने सत्तारूढ़ बहुमत की ओर इशारा करते हुए कहा कि ‘सभी नागरिकों को पता होना चाहिए कि इस देश के सबसे बड़े आतंकवादी उन बेंचों पर बैठे लोग हैं.’ संसद में मौजूद एक शख्स ने बताया कि पूर्व फुटबॉलर ओजालान मंच पर आए और सिक को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया. (Turkish Parliament Chaos)



