Balodabazar Violence: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार पुलिस ने भेजा तीसरा नोटिस

Balodabazar Violence : बलौदाबाजार जिले के ग्राम महकोनी स्थित अमर गुफा में जैतखाम को नुकसान पहुँचाने व बलौदाबाजार हिंसा (Balodabazar Violence) आगजनी की न्यायिक जांच गति पकड़ रही है। इसी बीच हिंसा और आगजनी मामले में बलौदाबाजार पुलिस ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को तीसरा नोटिस जारी की गई है। कल गुरुवार 18 जुलाई को सिटी कोतवाली में उन्हें उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया गया है। उन पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा है। इसके पहले पुलिस उन्हें दो नोटिस जारी कर चुकी है, लेकिन वे पूछताछ के लिए नहीं जा रहे हैं।
10 जून को समाज के प्रदर्शन में हुए थे शामिल
10 जून को विधायक देवेंद्र यादव प्रदर्शन में कुछ देर के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने बलौदाबाजार में हुई हिंसक झड़प और आगजनी मामले में हाल ही में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में 168 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ की चार प्रमुख रेल परियोजना जल्द होगी शुरू, मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं पर की चर्चा
बता दे बलौदाबाजार हिंसा (Balodabazar Violence) आगजनी की न्यायिक जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश सीबी बाजपेयी 18 जुलाई को सुबह नौ बजे बलौदाबाजार पहुंचेंगे, जहां से गिरौदपुरी व महकोनी स्थित अमर गुफा जाकर घटना की जांच करेंगे।
बता दे कि अमर गुफा स्थित जैतखाम को नुकसान पहुँचाने और उसके बाद पुलिस की कार्यवाही से असंतुष्ट सतनामी समाज के लोगों ने सीबीआई जांच की मांग की थी जिसके बाद राज्य शासन ने न्यायिक जांच का आदेश दिया था। वहीं घटना से आक्रोशित सतनामी समाज ने बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में प्रदर्शन किया था, जिसमें पूरे प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से भी लोग पहुंचे थे। प्रदर्शन के बाद कलेक्टर व एसपी कार्यालय में आगजनी हिंसा तोड़फोड़ की घटना हुई थी।



