Google Analytics —— Meta Pixel

बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस पार्षद गिरफ्तार, 10 जून से चल रहा था फरार

Balodabazar Violence Case: बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इस बीच पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, पुलिस ने कांग्रेस पार्षद पंकज(गोल्डी) मरैय्या को गिरफ्तार किया है, जो 10 जून की घटना के बाद से फरार चल रहा था। बलौदाबाजार में अब तक तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले 178 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।  

यह भी पढ़ें:- बलौदाबाजार में विहिप और बजरंग दल की आक्रोश रैली, हिंदू विरोधियों का दहन किया पुतला

दरअसल, 10 जून को हुए हिंसक प्रदर्शन में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही है। प्रदर्शन में शामिल आरोपियों की पहचान वीडियो, फोटो, CCTV फुटेज समेत अन्य तकनीकी से की जा रही है। इससे पहले पुलिस ने सरकारी शिक्षक और हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता मोहन बंजारे को गिरफ्तार किया था। बता दें कि मोहन बंजारे ने ही आंदोलन के दिन मंच संचालन के साथ ही भड़काऊ भाषण दिया था। इसके बाद भीड़ ने हिंसक प्रदर्शन किया था। साथ ही कलेक्ट्रेट समेत कई कार्यालयों को आग के हवाले कर दिया था।  (Balodabazar Violence Case) 

यह भी पढ़ें:- पूर्व CM लालू प्रसाद यादव ने कहा- हक मांगना नहीं छिनना पड़ता है, भाजपा-जदयू सरकार को घेरा

Back to top button
error: Content is protected !!