Google Analytics —— Meta Pixel

बलौदाबाजार हिंसा मामले में युवा कांग्रेस का जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

Balodabazar Violence Case: बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे और प्रवीण महिलांगे को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक 155 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले 29 जून को भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश आजाद, प्रदेश महासचिव राम स्वरूप महिलांगे और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। भीम रेजिमेंट के रायपुर संभाग अध्यक्ष जीवराखन बांधे को जगदलपुर से पकड़ा गया था। आरोपी बांधे विशाखापट्नम भागने की फिराक में था। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश सोनवानी को रायपुर के महादेव घाट से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने मामले में NSUI विधानसभा अध्यक्ष को भी गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें:- शिक्षा का मूल उद्देश्य एक दूसरे की मदद करना: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

दरअसल, शैलेंद्र बंजारे को रायपुर के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज में हिंसा के दौरान युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष की मौजूदगी पाई गई थी। वहीं आरोपी प्रवीण महिलांगे ने संयुक्त कार्यालय परिसर में तोड़फोड़ किया था। साथ ही कार में रखे लैपटॉप, मोबाइल और हार्ड डिस्क लेकर फरार हो गया था।  आरोपी से चोरी का लैपटॉप, मोबाइल और हार्ड डिस्क बरामद किया गया है। हिंसा मामले में पुलिस ने 19 जून को भीम आर्मी क्रांतिवीर के संस्थापक किशोर नवरंगे को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि किशोर नवरंगे ने ही 10 जून को धरना प्रदर्शन और रैली का आयोजन किया था, जिसने हिंसा का रूप ले लिया था। (Balodabazar Violence Case)

19 जून को हुई थी किशोर नवरंगे की गिरफ्तारी

घटना के बाद से किशोर फरार था, जिसे पुलिस ने 19 जून को धर दबोचा। वहीं 28 जून को  छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन और DGP अशोक जुनेजा देर शाम अचानक जिला मुख्यालय बलौदाबाजार पहुंचे। उन्होंने आगजनी की घटना के बाद कलेक्ट्रेट बिल्डिंग के पूरा हो चुके रिस्टोरेशन कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों की बैठक लेकर बेहतर दायित्व निर्वहन के लिए उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर अतिरिक्त DGP अमित गुप्ता, रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश कुमार मिश्रा भी उपस्थित थे। (Balodabazar Violence Case)

Back to top button
error: Content is protected !!