Balodabazar Violence : 7 दिन और जेल में रहेंगे विधायक देवेंद्र यादव, कोर्ट ने 3 सितंबर तक बढ़ाई रिमांड

Balodabazar violence: बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड बढ़ा दी गई है। अब देवेंद्र यादव को 3 सितंबर तक जेल में रहना होगा। दरअसल, आज सेन्ट्रल जेल से विधायक देवेंद्र यादव को वीडियो काॅफेंसिंग के जरिये सीजीएम अजय खाखा की कोर्ट में पेश किया गया। मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाते हुये विधायक की रिमांड तीन सितंबर तक बढ़ा दी है।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : कांग्रेसियों पर पुलिस ने बरसाई लाठी, झड़प में TI की नाक टूटी, पढ़े पूरी खबर
मालूम हो कि इससे पहले 17 अगस्त की दोपहर को बलौदाबाजार पुलिस ने देवेंद्र यादव को उनके निवास से गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें लेकर बलौदाबाजार पहुंची। देर रात पुलिस ने विधायक देवेंद्र यादव को बलौदा बाजार के सीजेएम राजेश खाखा के न्यायालय में पेश किया गया था। यहां से कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए न्यायिक रिमांड पर सेंट्रल जेल भेजा।
बता दें, बलौदाबाजार के सिटी कोतवाली में विधायक देवेंद्र यादव पर अपराध क्र. 386/2024 धारा 153A, 501(1), 505(1)(B), 501(1)(C), 109, 120बी, 147, 148, 149, 186, 353, 332, 333, 307, 435, 436, 341, 427 भादवि एवं 03, 04 सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 की धाराओं के तहत दर्ज है। अभी तक बलौदाबाजार में तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना में शामिल कुल 184 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। (Balodabazar Violence)
नार्को टेस्ट के लिए तैयार कांग्रेस
बता दें, छत्तीसगढ़ में देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस लगातार हमलावर है। पार्टी कार्यकर्ता लगातार सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच कुछ दिन पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी को नार्को टेस्ट की भी चुनौती दे डाली थी। दीपक बैज ने कहा था सरकार चाहे तो देवेंद्र यादव से लेकर सारे कांग्रेसी नेताओं का और मेरा भी नार्को टेस्ट करा ले। क्या सरकार सनम जांगड़े और गृहमंत्री विजय शर्मा का टेस्ट कराएगी। दीपक बैज ने आरोप लगाए कि सतनामी समाज के लोगों और कांग्रेस नेताओं को जबरन फंसाने की कोशिश की जा रही है। (Balodabazar Violence)



