“बी से बीड़ी और बिहार” ट्वीट पर संग्राम, भाजपा बोली- कांग्रेस ने किया बिहार का अपमान

Congress Bihar comment : कांग्रेस की केरल इकाई द्वारा किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट ने बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। एक्स (पूर्व ट्विटर) पर किए गए इस पोस्ट में बीड़ी पर जीएसटी कटौती का हवाला देते हुए लिखा गया था — “बी से बीड़ी और बिहार, और अब इसे पाप नहीं माना जा सकता।
यह भी पढ़े :- GST सुधारों पर बोले PM मोदी, कहा- कांग्रेस ने बच्चों की टॉफी तक पर लगाया था टैक्स, भाजपा सरकार में हर वर्ग को राहत
हालांकि बाद में यह पोस्ट हटा दी गई, लेकिन भाजपा ने इसे पूरे बिहार का अपमान बताया और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
भाजपा का कांग्रेस पर निशाना
बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री मोदी की माता का अपमान किया और अब पूरे बिहार का। उन्होंने इसे कांग्रेस का असली चरित्र बताया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह बिहार और बिहारियों का अपमान है। “क्या कांग्रेस बिहारियों की तुलना बीड़ी से कर रही है? गरीबों और आम जनता का मजाक उड़ाया गया है, जिसे बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी।”
केंद्रीय मंत्री और सांसदों की प्रतिक्रिया
गृह राज्य मंत्री और भाजपा सांसद नित्यानंद राय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राजद नेता बिहारियों को अपमानित करने में आनंद लेते हैं। उन्होंने सवाल किया कि इस पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव चुप क्यों हैं। (Congress Bihar comment)
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि बिहार अखंड भारत का निर्माता और ज्ञान-विज्ञान की भूमि है। उन्होंने कहा, “किसी राज्य का अपमान करना पूरे देश का अपमान है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। (Congress Bihar comment)




