Google Analytics —— Meta Pixel

आरटीओ ई-चालान स्कैम से सावधान, फर्जी लिंक पर क्लिक करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता

परिवहन विभाग की अपील – सिर्फ सरकारी पोर्टल पर ही करें भुगतान

RTO E-challan scam : छत्तीसगढ़ में आरटीओ ई-चालान से जुड़े ऑनलाइन स्कैम तेजी से बढ़ रहे हैं। साइबर ठग नकली चालान तैयार कर लोगों को मैसेज और ईमेल भेज रहे हैं, जिनमें लिंक (अक्सर APK फाइल) पर क्लिक करने का झांसा दिया जाता है। इन लिंक के जरिए धोखेबाज नागरिकों की निजी जानकारी और बैंक खातों से पैसे चुरा लेते हैं। (RTO E-challan scam)

यह भी पढ़े :- “बी से बीड़ी और बिहार” ट्वीट पर संग्राम, भाजपा बोली- कांग्रेस ने किया बिहार का अपमान

विभाग की चेतावनी

परिवहन विभाग ने नागरिकों को सतर्क करते हुए स्पष्ट कहा है कि किसी भी चालान का भुगतान केवल आधिकारिक वेबसाइट
https://echallan.parivahan.gov.in के माध्यम से ही करें।

विभाग के मुताबिक, हाल ही में कई मामलों में फर्जी संदेश और ईमेल के जरिए चालान की राशि वसूलने की कोशिश की गई है।

असली चालान की जांच ऐसे करें

वास्तविक चालान की जानकारी पाने के लिए वाहन मालिक को पोर्टल पर जाकर “पे-ऑनलाइन” विकल्प चुनना होगा। वहां वाहन नंबर और चेसिस/इंजन नंबर के अंतिम चार अंक दर्ज करने पर चालान का पूरा विवरण मिल जाएगा। इसके बाद सुरक्षित तरीके से ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है। (RTO E-challan scam)

Back to top button
error: Content is protected !!