Google Analytics —— Meta Pixel

बिलासपुर के शिव मंदिर में मुस्लिम युवक ने किया पेशाब, घटना के बाद बवाल, बाबा बागेश्वर ने जताई नाराजगी

Bawal in Bilaspur: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शुक्रवार देर रात बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जहां सरकंडा थाना क्षेत्र के मुरूम खदान इलाके में स्थित दुर्गा मंदिर में मुस्लिम युवक ने शिवलिंग पर पेशाब कर दिया, जिसके बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हुए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी मुस्लिम युवक मोहम्मद अशरफ खान मंदिर परिसर में पहुंचा और वहां शिवलिंग पर पेशाब कर दिया। जैसे ही यह खबर आसपास के इलाकों में फैली, सैकड़ों की संख्या में लोग मंदिर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने जमकर नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस ने थामा पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर का साथ !, बघेल बोले आदिवासियों की आवाज दबा रही भाजपा

सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आसपास के थानों से भी अतिरिक्त बल बुलाया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद अशरफ खान को हिरासत में ले लिया है। घटना से नाराज भीड़ ने आसपास की मुस्लिम बस्ती में पथराव और तोड़फोड़ की। कई घरों के शीशे टूट गए और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने भीड़ को समझाइश दी और देर रात तक हालात पर काबू पाने की कोशिश की। शनिवार सुबह भी क्षेत्र में तनाव बना रहा। हिंदू समुदाय के लोगों ने मंदिर परिसर को गंगाजल और दूध से धोकर शुद्धिकरण किया और फिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी कर रहे हैं।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए सरकंडा थाना क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर एसएसपी रजनेश सिंह और सीएसपी निमितेश सिंह परिहार समेत वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि मुख्य आरोपी मोहम्मद अशरफ खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब तक आठ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक के परिजन और कुछ अन्य लोग उन्हें धमका रहे हैं। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि मुस्लिम बस्ती में रहने वाले अधिकतर लोग उत्तर प्रदेश से हैं और वारदात के बाद बाहर भाग जाने की बात कह रहे हैं। इससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। पुलिस ने इन शिकायतों की भी जांच शुरू कर दी है। (Bawal in Bilaspur)

पुलिस ने की लोगों से अपील

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और किसी भी भड़काऊ गतिविधि से बचने की अपील की है। संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया है और सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने इस घटना को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि शिवलिंग के ऊपर बुद्धिहीन लोगों ने न जाने क्या मति मारी गई। इस प्रकार का कृत्य बिलासपुर में किया जा रहा। विचार करो सनातन कितना खतरे में है। हिंदुओं के प्रदेश में हिंदुओं के आराध्यों पर उपद्रव किया जा रहा है। (Bawal in Bilaspur)

Back to top button
error: Content is protected !!