Google Analytics —— Meta Pixel

अब हर पात्र परिवार तक पहुंचेगा लाभ, छत्तीसगढ़ में शुरू होगा ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान

रायपुर : विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का आधार केवल अधोसंरचना नहीं, बल्कि हर परिवार तक शासन की योजनाओं की प्रभावी पहुँच है।

इसी सोच के साथ हम ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान प्रारंभ कर रहे हैं। ‘नियद नेल्लानार’ योजना की सफलता को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के 23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का संतृप्तिकरण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित न रहे।

तकनीक आधारित रियल-टाइम मॉनिटरिंग, विभागों के अभिसरण और जवाबदेह कार्यप्रणाली के माध्यम से हम सेवा प्रदाय की एक नई व्यवस्था स्थापित कर रहे हैं।

जब शासन की हर योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी, तभी सच्चे अर्थों में सुघ्घर छत्तीसगढ़ और विकसित छत्तीसगढ़ का सपना साकार होगा।

हमारा लक्ष्य प्रत्येक परिवार तक सुशासन की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करते हुए विकास और समृद्धि की नई संभावनाओं का विस्तार करना है।

-विष्णु देव साय (मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़)

Back to top button
error: Content is protected !!