Congress Nari Nyay Guarantee : लोकसभा चुनाव में महिलाओं पर दांव, महतारी वंदन की तर्ज पर नारी न्याय गारंटी का आज फार्म भराएगी कांग्रेस

Congress Nari Nyay Guarantee: छत्तीसगढ़ में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में महिलाओं को साध कर भाजपा ने सत्ता में वापसी की थी। भाजपा महतारी वंदन योजना शुरू करके महिलाओं को अपने पक्ष में लाने की शुरुआत पहले ही कर चुकी है। भाजपा को इसका फायदा विधानसभा चुनाव में मिल चुका है। लोकसभा चुनाव में भी इसे भुनाने के लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में प्रत्येक माह एक हजार रुपये की राशि आनी शुरू भी हो गई है। प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने में महतारी वंदन योजना की अहम भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता है।

वही अब इस योजना के जवाब में कांग्रेस ने नारी न्याय योजना (Congress Nari Nyay Guarantee) का ऐलान किया हैं। कांग्रेस ने अपनी न्याय गारंटी के तहत घोषणा किया हैं कि सरकार बनने पर देशभर की गरीब महिलाओं को सालों एक लाख रुपये दिए जायेंगे। कांग्रेस को उम्मीद हैं कि इस घोषणा से वह महिलाओं का भरोसा जीतने में कायम रहेगी।

यह भी पढ़े :- बिल गेट्स के सवाल, पीएम मोदी के जवाब, बोले – मैं भारत में डिजिटल विभाजन नहीं होने दूंगा

वही अब कांग्रेस इस घोषणा का चुनावी फायदा लेने के जुगत में हैं। इसी कड़ी में आज इस न्याय नारी गारंटी का फॉर्म राजधानी रायपुर में भराया जाएगा। रायपुर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय इस मौके पर मौजूद रहेंगे। रायपुर शहर के चारों विधानसभाओं में कांग्रेस इसकी शुरुआत करने जा रही हैं। सुबह 9.30 बजे कबीर नगर चौक में कार्यक्रम होगा जबकि सुबह 11.30 बजे लाखेनगर में महिलाओं से फार्म भराये जायेंगे।

इस योजना (Congress Nari Nyay Guarantee) के तहत गरीब महिलाओं को 1 लाख रुपये, सरकारी नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण और महिलाओं को छात्रावास की सुविधा देने का वादा किया। कांग्रेस का दवा हैं कि इसके तहत पार्टी देश में महिलाओं के लिए नया एजेंडा तय करने जा रही है।

पिछले दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था, “हमारी दूसरी भारत जोड़ो यात्रा में हमने एक नया शब्द ‘न्याय’ जोड़ा है क्योंकि हमारी पहली यात्रा में हम जिससे भी मिले, चाहे किसान हों, युवा हों या महिला सभी ने कहा हिंसा और नफरत का कारण है अन्याय। 90% भारतीयों को हर दिन अन्याय का सामना करना पड़ता है। राहुल का दवा था कि भारत में 22 प्रमुख लोगों की संपत्ति 70 करोड़ लोगों की संपत्ति के बराबर है।

Related Articles

Back to top button