शराब घोटाले में रायपुर मेयर के भाई अनवर ढेबर गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला मामले में जमानत पर चल रहे कारोबारी और रायपुर मेयर के भाई अनवर ढेबर को ACB ने फिर गिरफ्तार कर लिया है। उनको करीब 8 महीने पहले उन्हें जमानत मिली थी। वहीं सुबह गिरफ्त में आए कारोबारी अरविंद सिंह को कोर्ट ने 8 अप्रैल तक रिमांड पर सौंप दिया है।

अरविंद सिंह को दो दिन पहले ही हाईकोर्ट से जमानत मिली थी, लेकिन ACB ने गुरुवार को उसे फिर गिरफ्तार कर लिया। करीब 10 महीने पहले ED ने अरविंद को दुर्ग से गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही वह जेल में बंद था।

यह भी पढ़ें:- लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका, एक दिन में गिरे कांग्रेस के 3 विकेट, गौरव वल्लभ ने थामा BJP का दामन

दरअसल, 2161 करोड़ के शराब स्कैम (CG Liquor Scam) मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के प्रतिवेदन पर ACB ने 70 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इनमें अनवर ढेबर और अरविंद सिंह का भी नाम शामिल है। इसे लेकर ED ने पिछले साल 6 मई को अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया था।

बताया जा रहा है कि अंग्रेजी शराब खरीदने के लिए नए FL10A लाइसेंस बनाया गया था। यह लाइसेंस अरविंद सिंह के भतीजे अभिषेक सिंह के नाम भी था। अरविंद सिंह की पत्नी पिंकी सिंह अदिप अम्पायर की प्रोपराइटर है। अदिप अम्पायर का काम शराब की बोतलें सप्लाई करने का था।

आरोप है कि ये सभी शराब घोटाले  (CG Liquor Scam)में सहयोगी रहे थे। ED की ओर से ACB में जो FIR दर्ज कराई गई है, उसमें अरविंद सिंह की पत्नी पिंकी सिंह का भी नाम शामिल है।

बता दे कि रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के परिवार के लिए आज का दिन बुरा साबित हो रहा है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने NCP नेता रामावतार जग्गी मर्डर केस के 27 दोषियों की अपील खारिज कर दी। सभी की आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा है। इनमें मेयर के भाई याहया ढेबर भी शामिल हैं। वहीं अब दूसरे भाई अनवर ढेबर को फिर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button