सत्ता में आने के बाद आपकी प्रॉपर्टी हड़पेगी कांग्रेस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi in Agra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तरप्रदेश के आगरा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा गांव-गरीब के लिए बड़े विजन और बड़े लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रही है। भारत की बढ़ती हुई शक्ति कुछ ताकतों को पसंद नहीं आ रही है। अब जैसे यहां डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है, उसमें देश की सेना के लिए, आत्मनिर्भर बनने के लिए, दुनिया में निर्यात के लिए घातक अस्त्र-शस्त्र बनेंगे, लेकिन दुनिया भर में जो हथियारों के दलाल हैं, जो पुरानी सरकारों में घुस देकर अपना काम करा लेने में एक्सपर्ट हो गए थे और पुरानी सरकारों में बैठे हुए लोगों को भी ये मलाई खाने को मिलती थी।

यह भी पढ़ें:- मेरे लिए देश ही परिवार…कांग्रेस के लिए अपना परिवार ही सबकुछ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM मोदी ने कहा कि ऐसे सारे लोग अब बौखला गए हैं, बहुत नाराज हैं। वो नहीं चाहते कि भारत की सेना आत्मनिर्भर बने। इसलिए वो मोदी के विरुद्ध एकजुट हो गए हैं। इन ताकतों को रोकने के लिए, देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए, देश की सुरक्षा के लिए – फिर एक बार BJP और NDA की सरकार लाना बहुत आवश्यक है। मोदी की गारंटी सबका साथ, सबका विकास की है, लेकिन सपा-कांग्रेस के इंडी-गठबंधन के लिए अपना वोटबैंक ही खास है। हमारा 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड हो या फिर भाजपा का संकल्प पत्र, हमारा जोर सैचुरेशन पर है। (PM Modi in Agra)

उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सबको मिले, पूरा लाभ मिले, बिना बिचौलियों के मिले, बिना रिश्वत के मिले और हकदार को अवश्य मिले, ये भाजपा का सैचुरेशन मॉडल है। हमारा सेक्युलरिज्म भी वही है कि जो भी योजना जिसके लिए बने, बिना धर्म, जाति, भेदभाव के उसका लाभ सबको मिलना चाहिए। सच्चा सामाजिक न्याय भी यही है जब आप बिना भेदभाव, बिना अपने-पराए, बिना रिश्वतखोरी सबका हक पूरा करें। मोदी तुष्टिकरण को समाप्त करके, संतुष्टिकरण की ओर आगे बढ़ रहा है। हमारा रास्ता तुष्टिकरण का नहीं, संतुष्टिकरण का है। सबका साथ, सबका विकास का मंत्र भी उसी का महामार्ग है। (PM Modi in Agra)

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि सपा-कांग्रेस का INDI गठबंधन घोर तुष्टिकरण में जुटा है। 2024 के चुनाव में कांग्रेस ने जो मेनिफेस्टो जारी किया है, उसपर 100% मुस्लिम लीग की छाप है। कांग्रेस का पूरा मेनिफेस्टो सिर्फ वोटबैंक को मजबूत करने के लिए समर्पित है। जबकि हमारा मेनिफेस्टो देश को मजबूत करने के लिए समर्पित है। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जो आए दिन बाबा साहेब का अपमान करती है, संविधान का अपमान करती है और सामाजिक न्याय की तो धज्जियां उड़ा देती है। इसी कांग्रेस ने कभी कर्नाटक में, कभी आंध्र प्रदेश में, कभी अपने घोषणा पत्र में बार-बार धर्म के आधार पर आरक्षण की वकालत की। (PM Modi in Agra)

PM मोदी ने कहा कि देश का संविधान, देश की अदालतें कांग्रेस को ऐसा करने से बार-बार मना कर चुकी है, उनकी हर बात को देश की न्यायपालिका ने ठुकरा दिया है। इसलिए अब कांग्रेस ने पिछले दरवाजे से खेल खेलना शुरू किया है। अब कांग्रेस ने ठान लिया है कि वो धर्म के आधार पर रिजर्वेशन लाकर रहेगी। इसके लिए कांग्रेस ने तरीका निकाला है कि 27% का ओबीसी का जो कोटा है, उसमें से कुछ चोरी कर लिया जाए, छीन लिया जाए और धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया जाए। उत्तर प्रदेश में जो 2 लड़कों में दोस्ती है, इसका आधार भी ये तुष्टिकरण की राजनीति ही है। दोनों मिलकर भाषण में तो OBC-OBC करते हैं और पिछले दरवाजे से OBC का हक छीनकर अपने वोटबैंक को मजबूत करने के लिए देना चाहते हैं। (PM Modi in Agra)

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब कांग्रेस और INDI गठबंधन वालों का नया प्लान सामने आया है। कांग्रेस के लोग कहते हैं कि आपकी सबकी संपत्ति की जांच होगी। कांग्रेस के शहजादे की x-ray मशीन अब बहनों-बेटियों की अलमारी में और लॉकर में पहुंचेगी। आपने थोड़ा बहुत जेवर-गहने जो रखे होंगे, ये सपा-कांग्रेस की सरकार आई, तो उसपर डाका डालेगी, कब्जा करेगी। ये उनके बड़े बड़े दिग्गज और खुद शहजादे कह रहे हैं। INDI गठबंधन वाले कान खोलकर सुन लें कि जब तक मोदी जिंदा है, ऐसा कोई भी पाप करने से पहले आपको मोदी से निपटना पड़ेगा। हमारा संकल्प है, जो भ्रष्टाचारी है, उनकी जांच होगी, जिन्होंने गरीबों को लूटा है, वो लूट का पैसा गरीबों को मिलेगा। (PM Modi in Agra)

Related Articles

Back to top button