Google Analytics —— Meta Pixel

भाटापारा में भक्त माता कर्मा जयंती का भव्य आयोजन, शोभायात्रा व बाइक रैली की तैयारियां पूरी

भाटापारा। नगर साहू समाज भाटापारा द्वारा संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर रविवार, 12 अप्रैल 2026 को भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दौरान धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित होगी।

यह भी पढ़े :- एम्स रायपुर में एसबीआई की नई एटीएम लॉबी का शुभारंभ, मरीजों को मिलेगी बड़ी सुविधा

मुख्य अतिथि व अध्यक्ष की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय भाटापारा विधायक इन्द्र साव शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील साहू (जिलाध्यक्ष, जिला साहू संघ बलौदाबाजार-भाटापारा) करेंगे। समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों की भी विशेष उपस्थिति रहेगी।

फोटो : इन्द्र कुमार साव विधायक भाटापारा
फोटो : इन्द्र कुमार साव विधायक भाटापारा

सुबह 9 बजे निकलेगी भव्य शोभायात्रा व बाइक रैली

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे साहू छात्रावास भवन, दानवीर भामाशाह चौक से होगी। माता कर्मा जी की आकर्षक झांकी के साथ शोभायात्रा एवं बाइक रैली नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरेगी।

नगर के प्रमुख चौकों से होकर निकलेगी रैली

शोभायात्रा महतारी चौक, कांग्रेस भवन चौक, राम सप्ताह चौक, गोविंद चौक, ज्वेलर्स लाइन, दिगम्बर जैन मंदिर चौक, सती मंदिर, बब्बू होटल चौक होते हुए ओवरब्रिज से पटपर चौक स्थित साहू समाज भवन पहुंचेगी, जहां महाआरती संपन्न होगी।

महाआरती के बाद पुनः निकलेगी रैली, होगा समापन

महाआरती के पश्चात रैली नहर चौक, अंडरब्रिज, रेलवे स्टेशन, शहर थाना, बाबूजी मोबाइल चौक, जय स्तंभ चौक और आडिल चौक होते हुए पुनः साहू छात्रावास भवन पहुंचेगी, जहां रैली का समापन किया जाएगा।

प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्यार्थियों का होगा सम्मान

दोपहर 12 बजे से मंचीय कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इसमें नगर के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही हाल ही में उप निरीक्षक पद पर चयनित युवाओं का भी विशेष सम्मान किया जाएगा।

भोजन व प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम के अंत में भोजन एवं प्रसादी वितरण किया जाएगा। सभी कार्यक्रम साहू छात्रावास भवन, दानवीर भामाशाह चौक, परशुराम वार्ड में संपन्न होंगे।

अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

इस संबंध में जानकारी समाज के सचिव जीत नारायण साव ने दी। उन्होंने नगर के समस्त स्वजातीयजनों एवं नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Back to top button
error: Content is protected !!