नगर साहू समाज ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव, मातृशक्तियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा

Bhatapara Nagar Sahu Samaj: भाटापारा नगर साहू समाज के तत्वावधान में साहू छात्रावास भवन में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की सैकड़ों मातृशक्तियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। तीज महोत्सव के अवसर पर अलग-अलग मनोरंजक और पारंपरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
यह भी पढ़ें:- बेटी ने मुस्लिम युवक से की शादी, पिता ने जीवित बेटी का किया पिंडदान
कार्यक्रम में बिंदी लगाओ, फुगड़ी, नींबू कप, कप-गिलास, मटका फोड़, गेड़ी दौड़, जलेबी दौड़ और कुर्सी दौड़ समेत अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के विजेताओ में बिंदी लगाओ में यामिनी साहू, फुगड़ी प्रतियोगिता में रमा साहू, नींबू कप प्रतियोगिता में उर्वशी साहू, कप-गिलास प्रतियोगिता में गोदावरी साहू, मटका फोड़ प्रतियोगिता में नीता साहू, गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता में दुर्गा साहू, जलेबी दौड़ प्रतियोगिता में लिपिका साहू, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में पेमिन साहू,बच्चो के कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में सृष्टि साहू ने प्रथम इनाम प्राप्त किया।
विधायक इन्द्र साव ने किया विजेताओं का सम्मान
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इन्द्र साव, विधायक भाटापारा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। साथ ही उपस्थित सभी मातृशक्तियों को साड़ी भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की। अपने उद्बोधन में विधायक इन्द्र साव ने कहा कि मातृशक्तियां केवल परिवार की जिम्मेदारी निभाने वाली शक्ति नहीं हैं, बल्कि परिवार, समाज और देश के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। तीज उत्सव नारी शक्ति के प्रेम, समर्पण और हमारी समृद्ध लोक-संस्कृति का उत्सव है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

सामूहिक सहभागिता से सफल हुआ आयोजन। नगर साहू समाज भाटापारा के अध्यक्ष राजेश साहू की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव जीत नारायण साव, संगठन सचिव तिलक साहू, प्रमिला साहू, उपाध्यक्ष नीरादेवी साहू, मनहरण साहू, कोषाध्यक्ष डॉ. हरिकिशन साहू, छात्रावास प्रभारी नभ नारायण साहू, अजय साहू, लुकू साहू, रवि साहू, अमृत साहू, योगेंद्र साहू, डॉ. मेघराज साहू, सुरेश साहू, निकेश साहू, यशवंत साहू और लिकेश साहू सहित समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। मातृशक्तियों में संध्या साहू पार्षद, सरस्वती साहू, कल्याणी साहू, हिरमतबाई साहू, लता देवी साव, कमला साहू, द्रोपती साहू, पेमिन साहू, राधाबाई साहू, कामना साहू, यामिनी साहू समेत कई महिलाओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन पेमिन साहू और जीत नारायण साव ने किया। साथ ही आभार प्रदर्शन तिलक साहू ने किया। तीज महोत्सव में साहू समाज की सैकड़ों महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने पूरे आयोजन को उल्लास, उमंग और सामाजिक एकता से सराबोर कर दिया।



