Bhilai cyber crime : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर दंपती से 10.60 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने दर्ज किया मामला
Bhilai cyber crime : ऑनलाइन फ्रॉड के नए-नए तरीकों के बीच साइबर ठग अब पार्ट टाइम जॉब के झांसे में लोगों को फंसा रहे हैं। ऐसा ही मामला रिसाली, भिलाई से सामने आया है, जहां एक दंपती से 10 लाख 60 हजार 912 रुपये की ठगी कर ली गई।
पीड़ित स्वराज बेनर्जी और उनकी पत्नी प्रिया बेनर्जी ने साइबर थाना दुर्ग रेंज में इसकी शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर धारा 66 डी-आईटी एक्ट, 318(4)-बीएनएस, 336-बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें :- PR department transfer : जनसंपर्क विभाग में 11 सहायक सूचना अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 जून को प्रिया बेनर्जी को टेलीग्राम पर एक आईडी ‘विधि शर्मा’ से पार्ट टाइम जॉब का मैसेज आया। उन्हें यूट्यूब लिंक भेजकर वीडियो को लाइक व कमेंट कर उसका स्क्रीनशॉट दूसरी टेलीग्राम आईडी ‘जेमिनी रिसेप्शन-2’ पर भेजने कहा गया। प्रारंभिक टास्क पूरा करने पर उनके यूपीआई आईडी में 150 रुपये ट्रांसफर किए गए, जिससे उन्हें भरोसा हो गया। (Bhilai cyber crime)
इसके बाद उन्हें कुल 32 टास्क करने को कहा गया, जिसके लिए अलग-अलग चरणों में पैसे जमा करने की मांग की गई। शुरू में 1010 रुपये, फिर 28500 रुपये और फिर खाता फ्रीज होने का डर दिखाकर 78888 रुपये की मांग की गई, जिसे दंपती ने पूरा किया। लगातार कमाई का लालच देते हुए कभी क्रेडिट स्कोर तो कभी अन्य कारण बताकर बार-बार पैसे मांगे गए। (Bhilai cyber crime)
पीड़ित स्वराज बेनर्जी को जब ठगी का शक हुआ, तब उन्होंने साइबर थाने में पहुंचकर पूरा घटनाक्रम बताया और ट्रांजैक्शन डिटेल्स भी प्रस्तुत कीं। अब तक कुल 10,60,912 रुपये की ठगी की पुष्टि हुई है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। (Bhilai cyber crime)
यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh : मंत्रालय के पंचम तल पर नवीन सभागार का मुख्यमंत्री साय ने किया लोकार्पण



