Durg market fire news : इंदिरा मार्केट की लेदर शॉप में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का नुकसान

Durg market fire news : दुर्ग शहर के व्यस्ततम इंदिरा मार्केट स्थित एक लेदर प्रोडक्ट्स की दुकान में सोमवार रात भीषण आग लग गई, जिससे लाखों का नुकसान हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे बैग, बेल्ट और अन्य लेदर सामान जलकर खाक हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। फायर ब्रिगेड की टीम भी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
यह भी पढ़ें :- Bhilai cyber crime : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर दंपती से 10.60 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने दर्ज किया मामला
दुकान ‘सुयश कलेक्शन’ के संचालक ललित कुमार चंदेल ने बताया कि वे रोज की तरह रात करीब 9.30 बजे अपनी दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उन्होंने दुकान के अंदर से धुआं और आग की लपटें निकलते देखीं। ताला खोलकर देखने पर पाया कि शोरूम पूरी तरह आग की चपेट में आ चुका है। (Durg market fire news)
फायर ब्रिगेड को तत्काल सूचना दी गई, लेकिन उनके पहुंचने में देरी हो गई। इस बीच आसपास के दुकानदारों ने नल और बोरिंग के पानी से आग बुझाने की कोशिश की, परंतु आग पर काबू नहीं पाया जा सका। (Durg market fire news)
दुकान संचालक ने बताया कि दुकान में रखे लगभग 10 से 15 लाख रुपए के सामान सहित ₹12,000 नकद भी आग में जल गए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
घटना की सूचना पाकर दुर्ग कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाजार क्षेत्र में आग लगने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। (Durg market fire news)
फिलहाल पुलिस व प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है और फायर ब्रिगेड द्वारा जांच की जा रही है कि आग किस कारण से फैली।



