Google Analytics —— Meta Pixel

शादी वाले घर में ब्लास्ट, जिंदा जलने से 3 बच्चों की मौत, दंपति समेत 4 घायल

Bhind Blast News: भिंड में बड़ा और दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक मकान में ब्लास्ट होने से तीन बच्चों की मौत हो गई है। घटना गोरमी थाना इलाके के दले का पुरा गांव की है। धमाके के बाद मकान में आग लग गई। इसकी चपेट में तीन मासूम भाई-बहन, दंपती और दो महिला रिश्तेदार आ गई। घायलों को गोरमी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से दंपति को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक जिस घर में हादसा हुआ, वहां परिवार के छोटे बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थी।

यह भी पढ़ें:- मिट्‌टी धंसने से दो महिलाओं की मौत, 4 को निकाला गया सुरक्षित

वहीं धमाका इतना तेज था कि मकान की छत उड़ गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे को लेकर दुख जताया है। साथ ही मृत बच्चों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। SDOP राजेश राठौर ने बताया कि परिवार के मुताबिक घरेलू गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण हादसा हुआ। घटना की जांच की जा रही है। FSL टीम भी छानबीन कर रही है। इसके बाद ही साफ हो पाएगा कि हादसा कैसे हुआ। (Bhind Blast News)

भिंड SP मनीष खत्री ने बताया कि हादसे में अरविंद कडेरे के बेटे कार्तिक (उम्र 4 साल), बेटी भावना (उम्र 10 साल) और उसकी बहन पूजा कडेरे की बेटी परी (उम्र 4 साल) की जान चली गई। अरविंद के पिता अखिलेश कडेरे (उम्र 50 साल) पुत्र रुस्तम, मां विमला (उम्र 45 साल), पत्नी मीरा कडेरे (उम्र 30 साल) और बहन पूजा पत्नी नंदू कडेरे घायल है। अखिलेश और विमला को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है। (Bhind Blast News)

बताया जा रहा है कि अखिलेश कडेरे के छोटे बेटे सतेंद्र का 17 जून को लगुन-फलदान आना है। 22 जून को लहार के कीरतपुरा में बारात जानी है। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थी। पूजा भी 4 साल की बेटी परी के साथ मायके आई थी। उसका ससुराल खिरला गांव, थाना बाह जैतपुरा (आगरा) में है। सुबह मीरा चाय-नाश्ता बना रही थी। इसी दौरान हादसा हुआ। धमाका इतना तेज था कि घर की छत उड़ गई। खिड़की-दरवाजे टूट गए। दीवारें काली पड़ गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना तेज था कि घर की छत उड़ गई। जिस कमरे में बच्चे सो रहे थे, उसमें छोटी सी किराने की दुकान थी। फिलहाल ये पता किया जा रहा है कि धमाका किस वजह से हुआ। घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, ताकि हादसे की सही वजह का पता चल सके। (Bhind Blast News)

Back to top button
error: Content is protected !!