CG Assembly Election 2023: भूपेश बघेल ने पाटन से की दावेदारी, ब्लॉक अध्यक्ष को दिए आवेदन
CG Assembly Election 2023 : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों से चल रही है। चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसी बीच सीएम भूपेश बघेल ने पाटन सीट से दावेदारी पेश कर ब्लाक अध्यक्ष को आवेदन पत्र सौंप दिए हैं। इससे पहले डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने अंबिकापुर से उम्मीदवार बनाए जाने के लिए अपना आवेदन ब्लाक कांग्रेस कमेटी को दिया है।
यह भी पढ़ें:- निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर करना सुनिश्चित करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मंत्री डहरिया
बता दें कि कांग्रेस में टिकट की दावेदारी के लिए आवेदन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार, रायपुर दक्षिण विधानसभा से पहला आवेदन मिला है। सूत्रों के मुताबिक कन्हैया अग्रवाल ने ब्लाक अध्यक्ष को पहला आवेदन सौंपा है। उन्होंने रायपुर दक्षिण सीट से दावेदारी की है। 2018 के चुनाव में भी दक्षिण सीट से ही कन्हैया अग्रवाल ने ताल ठोंकी थी। (CG Assembly Election 2023)
कल टीएस सिंहदेव ने दिया था आवेदन
उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की ओर से अंबिकापुर सामान्य सीट से दावेदारी के लिए पार्टी के समक्ष अपना आवेदन शुक्रवार (CG Assembly Election 2023) को प्रस्तुत कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री की ओर से अंबिकापुर सीट के लिये उनका आवेदन उनके प्रतिनिधि के रूप में पीसीसी उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, पीसीसी महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता के द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंबिकापुर शहर के अध्यक्ष हेमंत सिन्हा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंबिकापुर ग्रामीण विनय शर्मा के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसे ब्लॉक अध्यक्ष द्वय द्वारा स्वीकार किया गया।



