Google Analytics —— Meta Pixel

उद्यान एक्सप्रेस में लगी आग, स्टेशन पर पहुंचने के बाद धुआं देख मचा हड़कंप

South Western Railway : बंगलूरू के संगोली रयन्ना रेलवे स्टेशन पर एक एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई। उद्यान एक्सप्रेस के स्टेशन पर पहुंचने के दौरान ही यह आग लगी। यह घटना यात्रियों के ट्रेन से उतरने के दो घंटे बाद हुई। इस घटना में किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। घटना की जानकारी पाकर दमकल गाड़ी और विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें:- निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर करना सुनिश्चित करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मंत्री डहरिया

हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दक्षिण-पश्चिमी रेलवे (South Western Railway) ने बताया कि इस मामले में अन्य जानकारी का इंतजार है। ट्रेन में आग (train fire) लगने की जानकारी पाकर दमकल गाड़ी और विशेषज्ञ मौके (fire engine and specialist spot) पर पहुंचे। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

आग लगने के कारणों का नहीं चला पाया पता

दक्षिण-पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि ट्रेन के आने के दो घंटे बाद धुआं देखा गया। उन्होंने दावा किया कि यह घटना ट्रेन से यात्रियों के उतरने के दो घंटे बाद हुई। आग लगने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है . South Western Railway

 अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के तुरंत बाद उस पर काबू पा लिया गया। विशेषज्ञों की एक टीम इसके पीछे के सटीक कारण का पता लगाने के लिए स्थिति का आकलन कर रही है। आगे की जांच चल रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!