Google Analytics —— Meta Pixel

भाजपा के भ्रष्टाचार पर सवाल करोगे तो या तो ED या फिर मौत: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Bhupesh Baghel on BJP: छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक कवासी लखमा की गिरफ्तारी बदले की भावना से की गई कार्रवाई है। केंद्र सरकार में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर ED कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने की साजिश रच रही है। पूरी कांग्रेस पार्टी कवासी लखमा के साथ खड़ी है। एक बात तो स्पष्ट है कि कवासी लखमा भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार उजागर करने की कीमत चुका रहे हैं। 

यह भी पढ़ें:- कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर बीजेपी प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन का बड़ा बयान, कहा- एक आदिवासी को बनाया गया अपराध का मोहरा

पूर्व CM ने कहा कि अगर वे विधानसभा में आचार संहिता के बीच बिना टेंडर पुल बनाने का मामला न उठाते और सरकार बेबसी में भ्रष्टाचार स्वीकार न करती तो ED उन तक न पहुंचती। वरना 21-22 के मामले में तीन साल की जांच के बाद ED क्यों उन तक पहुंचती? भ्रष्टाचार से भाजपा को कोई परहेज नहीं है। वह चाहती है कि भ्रष्टाचार की चर्चा न हो। अगर किसी ने की तो नतीजा भुगतना पड़ेगा। एक पत्रकार ने बस्तर में ही हुए भ्रष्टाचार का मामला उठा दिया तो ठेकेदार ने उसे निर्ममता से मार दिया। बार-बार मांग करने के बाद भी अगर बीजापुर के सड़क घोटाले की जांच नहीं हो रही है तो स्पष्ट है कि इसमें भी भाजपा का हाथ है। भाजपा के भ्रष्टाचार की बात करेंगे तो या तो ED आएगी या मौत। (Bhupesh Baghel on BJP)

सरकार पर हत्या करवाने का आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कहा कि कवासी लखमा ने PWD विभाग से जुड़े एक घोटाले को उजागर किया। उनको ED के माध्यम से जेल भेज दिया गया। इसी विभाग के एक और भ्रष्टाचार को उजागर करने पर बीजापुर के एक जुझारू पत्रकार की हत्या कर दी गई। भाजपा का एजेंडा बिल्कुल साफ है कि अगर कोई उनके घोटाले उजागर करेगा तो या तो ED घर पहुंच जाएगी या फिर उसकी हत्या करवा दी जाएगी। PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि कवासी लखमा की गिरफ्तारी पूरी तरह द्वेषपूर्ण है। प्रदेश में अब जो भी भ्रष्टाचार पर सवाल खड़ा करेगा उसे या तो पत्रकार मुकेश चंद्राकर की तरह मार दिया जाएगा या फिर कवासी लखमा की तरह जेल भेज दिया जाएगा। (Bhupesh Baghel on BJP)

भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ते रहेंगे: सिंहदेव

बैज ने कहा कि लखमा को विधानसभा में सड़क निर्माण में हुऐ भ्रष्टाचार पर सवाल उठाने की सजा दी जा रही है, जिस दिन उन्होंने विधानसभा में सवाल पूछा, उसके दूसरे ही दिन उनके यहां ED ने रेड मार दी थी। भाजपा ED और CBI के माध्यम से कांग्रेस को डराना चाहती है और इनके दम पर देश में राज करना चाहती है, लेकिन कांग्रेस के हमारे पूर्वजों ने हमें डरना नहीं सिखाया। हम जनता के लिए भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ते रहेंगे। पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने कहा कि कवासी लखमा की गिरफ्तारी भाजपा की कुख्यात द्वेषपूर्ण राजनीति का एक और उदाहरण है। विपक्ष के नेताओं को फंसाना और उनपर जबरन दबाव बनाना – भाजपा के गंदे खेल ने सरकारी संस्थाओं और जांच एजेंसियों की निष्पक्षता और काबिलियत पर से देश का विश्वास खत्म कर दिया है। इस संघर्ष के समय में हम सभी हमारे साथी, कांग्रेस नेता कवासी लखमा के साथ खड़े हैं। (Bhupesh Baghel on BJP)

Back to top button
error: Content is protected !!