ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री समेत पूरी अर्थव्यवस्था को किसानों की आय बढ़ने का लाभ: मुख्यमंत्री साय

Rada Auto Expo 2025: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ ऑटो एक्सपो-2025 का शुभारंभ किया। साथ ही उसका अवलोकन भी किया। इस दौरान CM साय ने कहा कि रोजगार के क्षेत्र में नवसृजन, अधोसंरचना विकास और कृषि सहित सभी क्षेत्रों में हमारी सरकार की योजनाओं ने आमजनों की आय में वृद्धि करते हुए उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है, जिससे वे अपनी सुविधानुसार वाहनों की खरीददारी कर रहे हैं। वाहन बिक्री के क्षेत्र में हमारा छत्तीसगढ़ देश के बड़े राज्यों की बराबरी कर रहा है। मुझे पूरा भरोसा है कि प्रदेश में ज्यादा धान खरीदी से इस साल भी वाहन बिक्री में तेजी आएगी।

यह भी पढ़ें:- भाजपा के भ्रष्टाचार पर सवाल करोगे तो या तो ED या फिर मौत: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

CM साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ वाहन बिक्री में नया कीर्तिमान बना रहा है। पिछले साल पूरे देश में हमारा राज्य वाहन बिक्री में प्रथम स्थान पर रहा, साथ ही ऑटो एक्सपो में 10,000 से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई थी। इस साल वाहनों पर लाइफ टाइम टैक्स में 50% छूट दी जा रही है, जिसका सकारात्मक प्रभाव दिखेगा। इस साल हमारी सरकार ने 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य रखा है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और इसका सकारात्मक प्रभाव वाहन खरीदी के क्षेत्र में भी पड़ेगा। CM साय ने कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश में मुझे दो बार विधायक रहने का मौका मिला। इस दौरान मैंने 8 साल की विधायकी मोटरसाइकिल में की। लोगों से मिलना, उनकी समस्याओं को सुनना, अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा सब कुछ मोटरसाइकिल में ही किया। तब से अब तक बहुत परिवर्तन हो गया है। (Rada Auto Expo 2025)

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों की आय बढ़ने का लाभ ऑटोमोबाइल उद्योग समेत पूरी अर्थव्यवस्था को मिल रहा है। इसका असर हर क्षेत्र में दिख रहा है। राज्य में ऑटो सेक्टर भी तेजी से बढ़ रहा है। आज यातायात के साधनों की संख्या बहुत बढ़ गई है। इसलिए सुरक्षित यातायात के लिए सड़क पर वाहन चलाते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन करना आवश्यक है। यातायात नियमों की जानकारी हम सभी को होनी चाहिए। मुख्यमंत्री साय ने ऑटो एक्सपो 2025 के आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले साल ऑटो एक्सपो में 10 हजार से ज्यादा वाहन बिके थे। इस साल भी वाहनों के लाइफ टाइम रोड टैक्स पर एकमुश्त 50 प्रतिशत की छूट दिए जाने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है। इस निर्णय के बाद मुझे लगता है ऑटो एक्सपो में वाहनों की बिक्री का आंकड़ा 20 हजार तक पहुंच जाएगा। (Rada Auto Expo 2025)

मुख्यमंत्री ने एक्सपो ने आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि ऑटो एक्सपो के आयोजन में हर तरह की जरूरतों की अलग-अलग श्रेणियों के वाहनों को एक जगह पर खरीदा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश में अन्नदाताओं को धान का सबसे ज्यादा दाम मिल रहा है। इसका असर हर क्षेत्र में दिख रहा है। राज्य में ऑटो सेक्टर भी तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले साल 24 लाख 72 हजार किसानों ने 145 लाख मीट्रिक टन धान का विक्रय किया था। इस साल यह आंकड़ा भी रिकॉर्ड पार कर जाएगा। इस साल 27 लाख से ज्यादा पंजीकृत किसानो से लगभग 160 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन संभावित है। कार्यक्रम में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू समेत ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। (Rada Auto Expo 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!